{"_id":"5ccdeb31bdec22075d238cfd","slug":"youth-kidnapped-in-mainpuri-police-fir-after-11-days-3-managers-of-skylite-health-care-accused","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"11 दिन बाद पुलिस ने दर्ज की अपहरण की रिपोर्ट, कंपनी के तीन अधिकारियों पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 दिन बाद पुलिस ने दर्ज की अपहरण की रिपोर्ट, कंपनी के तीन अधिकारियों पर आरोप
Sun, 05 May 2019 11:45 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 05 May 2019 11:45 AM IST
विज्ञापन
दोस्त के मोबाइल पर भेजी गई युवक की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के औंछा क्षेत्र के गांव नगला महानंद निवासी युवक के अपहरण मामले में नामजद लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस अपहृत की तलाश में दबिश दे रही है। हालांकि अभी सफलता हाथ नहीं लग सकी है। युवक की तलाश में एक टीम अलीगढ़ गई है।
गांव नगला महानंद निवासी 20 वर्षीय अभिषेक 23 अप्रैल को अलीगढ़ स्थित एक प्राइवेट फैक्टरी में नौकरी करने के लिए गया था। तभी से उसका कोई अता पता नहीं है। 28 अप्रैल को उसके पिता के मोबाइल पर एक लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी।
वहीं एक दोस्त के व्हाट्सएप पर अभिषेक की हाथ पैर बंधी फोटो भेजी गई थी। शुक्रवार को अपहृत के पिता के मोबाइल पर फोन कर एक व्यक्ति ने खाते में रुपये डालने की बात कही थी। ऐसा न करने पर अपहृत की हत्या किए जान की धमकी दी गई। परिजनों ने एसपी अजय शंकर राय से बरामदगी की मांग की।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव निवासी अवधेश कुमार सीनियर ब्रांच मैनेजर स्काई लाइट हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड धनीपुर गांधी पार्क अलीगढ़ और आकाश चौहान मैनेजर धनीपुर मंडी गांधी पार्क अलीगढ़, राजकुमार असिस्टेंट मैनेजर स्काई लाइट हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड गोगाजी पैलेस गली नंबर दो विश्वनाथपुर गांधी पार्क अलीगढ़ के विरुद्ध अपहरण का मामला दर्ज कर लिया।
प्रभारी निरीक्षक रमाकर सिंह ने बताया अभिषेक के संबंध में अहम जानकारी हाथ लगी है। एक टीम को अलीगढ़ भेजा गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
प्रभारी निरीक्षक रमाकर सिंह ने बताया अभिषेक के संबंध में अहम जानकारी हाथ लगी है। एक टीम को अलीगढ़ भेजा गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।