{"_id":"6ab78f4a10d90a00a00b6c68","slug":"youth-found-dead-near-field-in-bhawna-colony-police-await-postmortem-report-2026-09-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खेत में मिला युवक का शव: मौत का कारण नहीं हो सका स्पष्ट, पुलिस जांच में जुटी; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में मिला युवक का शव: मौत का कारण नहीं हो सका स्पष्ट, पुलिस जांच में जुटी; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
Sat, 26 Sep 2026 02:54 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:54 PM IST
सार
आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र के सिरौली स्थित भावना कॉलोनी में खेत के पास शुक्रवार सुबह 35 वर्षीय युवक का शव मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन
आगरा पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र के सिरौली स्थित भावना कॉलोनी में शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे एक युवक का शव खेत के पास पड़ा मिलने से सनसनी मच गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी भेजा गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि भावना कॉलोनी में प्लाटिंग के पास खेत के समीप एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान करीब 35 वर्षीय प्रदीप पुत्र तुलाराम निवासी मनसुखपुरा के रूप में हुई है। वह वर्तमान में भावना कॉलोनी, सिरौली धनौली में अकेला रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रदीप शराब पीने का आदी था और अक्सर कॉलोनी में घूमता रहता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। एसीपी सैया जसवीर सिंह सिरोही का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी, तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।