फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth festival organized in Agra University enthusiasm and passion were visible among youth

Agra University: आगरा विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ युवोत्सव, युवाओं में नजर आया जोश और जुनून

Sat, 28 Sep 2024 08:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 28 Sep 2024 08:55 AM IST
सार

आगरा विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय युवोत्सव का शुभारंभ हो गया है। इस आयोजन के पहले दिन 11 प्रतियोगिताएं हुईं। विभिन्न विधाओं के छात्र-छात्राओं ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया।
 

विज्ञापन
Youth festival organized in Agra University enthusiasm and passion were visible among youth
आगरा विश्वविद्यालय युवोत्सव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के सांस्कृतिक समारोह युवोत्सव का शुक्रवार को रंगारंग कार्यक्रमों से आगाज हुआ। पहले दिन 11 प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें विभिन्न विधाओं के छात्र-छात्राओं ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। शनिवार को दूसरे दिन भी 11 प्रतियोगिताओं का आयोजन विवि के चार संस्थानों में होगा।
विज्ञापन

विवि के खंदारी स्थित जेपी सभागार में समारोह का शुभारंभ कुलपति प्रो. आशु रानी, एडीशनल कमिश्नर केशव चौधरी ने किया। जेपी सभागार में शास्त्रीय गायन, एकल शास्त्रीय वादन (स्वर और ताल वाद्य), शास्त्रीय नृत्य (एकल), पश्चिम गायन (एकल और समूह) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सेठ पदमचंद जैन संस्थान में विचार गोष्ठी और वाक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज में पेंटिंग, कोलाज और पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दाऊ दयाल संस्थान में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन समारोह में प्रति कुलपति प्रो. अजय तनेजा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. मोहम्मद अरशद, प्रो. बृजेश रावत, प्रो. राजवीर सिंह और प्रो. रजनीश अग्निहोत्री मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे विजेता
शास्त्रीय गायन में आगरा कॉलेज के लवेश अग्रवाल प्रथम, ललित कला संस्थान के शुभम कुमार दूसरे स्थान पर रहे। एकल शास्त्रीय वादन (स्वर वाद्य) में आगरा कॉलेज के प्रियांशु कुमार प्रथम और बैकुंठी देवी की महिमा लाल दूसरे स्थान पर रहीं। एकल शास्त्रीय वादन (ताल वाद्य) में बीएसए कॉलेज, मथुरा के गिरधर प्रथम और आरबीएस कॉलेज के विशाल दूसरे स्थान पर रहे। शास्त्रीय नृत्य (एकल) में संतराम कॉलेज आगरा की दिशा वर्मा प्रथम, दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से आगरा कॉलेज की यशी भारद्वाज, सेंट जॉन्स कॉलेज की पलक रहीं। पश्चिम गायन (समूह) में ललित कला संस्थान के अनुज, माधव, तुषार, दिव्यांशी, दीपांशु, रियान की टीम प्रथम और सेंट जोंस कॉलेज के अभिनव, आदऋतु, बृजेश, नबीला, रिया और सुनीता की टीम द्वितीय स्थान पर रही।

विचार गोष्ठी में सेंट जोंस कॉलेज की कनक चौहान प्रथम रहीं। आगरा कॉलेज की अदिति शर्मा दूसरे स्थान पर रहीं। वॉक प्रतियोगिता में सेंट जोंस कॉलेज के निधि प्रथम और बीडी जैन गर्ल्स कॉलेज की अदिति सिंह दूसरे स्थान पर रहीं। पेंटिंग प्रतियोगिता में ललित कला संस्थान के कृष्णा वर्मा पहले और सेंट जोंस कॉलेज की मोनिका चौधरी दूसरे स्थान पर रहीं। कोलाज प्रतियोगिता में इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस की सृष्टि प्रथम, स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज की उन्नति गुप्ता दूसरे स्थान पर रहीं। पोस्टर मेकिंग में बैकुंठी देवी महाविद्यालय की शिफा फातिमा पहले, ललित कला संस्थान के हरिओम दूसरे स्थान पर रहे। निबंध प्रतियोगिता में बायोकेमिस्ट्री विभाग की मानसी गर्ग प्रथम, शारीरिक शिक्षा विभाग की सौम्य मिश्रा द्वितीय स्थान पर रहीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed