फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth drowned while taking bath in Hari Ki Pauri

Agra News: हरि की पौड़ी में स्नान करते समय युवक डूबा

Fri, 30 Jun 2023 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 30 Jun 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Youth drowned while taking bath in Hari Ki Pauri
सोरोंजी। हरि की पौड़ी स्थित तुलसी स्मारक के पास स्नान करते समय एक युवक गंगा में डूब गया। गोताखोरों की मदद से जबतक उसे बाहर निकाला गया, उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हरि की पौड़ी स्थित के पास गंगा में डूबने से मृत युवक राहुल (20) बदरिया गांव का निवासी था। वह दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। तीन दिन पहले वह परिवार में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर आया था। बृहस्पतिवार की सुबह वह हरि की पौड़ी स्थित गंगा नदी में स्नान करने गया। तुलसी स्मारक घाट के पास स्नान करने के दौरान वह नदी में डूब गया। युवक को डूबते देख उसके साथ आए लोगों ने चीख पुकार मचाया। इस दौरान स्थानीय गोताखोरों ने युवक को बचाने का प्रयास किया। लेकिन जबतक युवक का शव बाहर निकाला गया, उसकी मौत हो चुकी थी। लोग युवक को अस्पताल ले गए। जहां परीक्षण के बाद डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना पर पहुंची पुलिस युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। कोतवाली प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि हरि पौड़ी में डूबे युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed