फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth dies after being shot under suspicious circumstances

Agra News: युवक की संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से मौत

Thu, 09 May 2024 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 09 May 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after being shot under suspicious circumstances
किशनी/कुसमरा।
विज्ञापन

इटावा रोड कोरी नाला के पास बृहस्पतिवार की सुबह जनपद फिरोजाबाद निवासी एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक के सिर में गोली लगी थी, पास ही तमंचा पड़ा हुआ था। घटना को खुदकुशी मानते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक गांव हुसैनपुर में अपने ग्राम प्रधान मामा के यहां करीब 10 वर्ष से रह रहा था।
जनपद फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव बिदरखा निवासी 20 वर्षीय रंजीत करीब 10 साल से थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर में अपने मामा प्रधान अजब सिंह के यहां रह रहा था। रंजीत कुमार 12वीं का छात्र था। बृहस्पतिवार की सुबह युवक का शव इटावा रोड पर कोरी नाला के पास एक खाली प्लॉट में लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। युवक की कनपटी के पास गोली लगी थी। वहीं पास ही 315 बोर का तमंचा पड़ा हुआ था। मौके पर पहुंची फोरेंसिक की टीम ने घटनास्थल से जांच के लिए नमूने एकत्र किए। इसे आत्महत्या मानते हुए पुलिस ने रंजीत के शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए मोर्चरी भेजा। मौके पर मिले तमंचा को पुलिस ने जब्त कर दिया। मृतक के मामला अजब सिंह की ओर से फाैती दर्ज कराते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की गई।
विज्ञापन


मृतक बना अवैध असलहा रखने का मुल्जिम
फिरोजाबाद के गांव बिदरवा निवासी रंजीत की संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस इसे खुदकुशी मान रही है। इतना ही नहीं घटनास्थल पर जांच करने पहुंचे दरोगा भूपेंद्र सिंह सिरोही ने अपनी जांच में मृतक के पास से 315 बोर का तमंचा बरामद दिखाया। इसके साथ ही अपनी रिपोर्ट में कहा है कि आसपास के लोगों से पूछताछ में मामला खुदकुशी का पाया गया है। मृतक के पास अवैध तमंचा बरामद हुआ है। जिस कारण से मृतक रंजीत दफा 25 (अवैध असलहा रखने) का मुल्जिम पाया गया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीरपुर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत
बिछवां।थाना क्षेत्र के गांव पीरपुर में बृहस्पतिवार सुबह विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोग पीरपुर पहुंचे तो वहां विवाहिता का शव तखत पर पड़ा मिला। सभी ससुरालीजन वहां से भाग गए थे। मायके पक्ष की ओर से हत्या की आशंका व्यक्त की गई। पुलिस जांच कर रही है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव इटौरा निवासी सुमित ने बिछवां पुलिस को सूचना दी। बताया कि बहन प्रिया की शादी 29 मई 2023 को चंदन निवासी गांव पीरपुर के साथ की थी। चार दिन पहले बहन की पति ने पिटाई की थी। बहन ने उसे पिटाई के फोटो भी भेजे थे। सुबह उसे बहन की मौत की सूचना मिली तो वह उसकी ससुराल पीरपुर पहुुंचा। वहां देखा कि प्रिया का शव बरामदे में पडे़ तखत पर पड़ा था। मौके पर कोई भी ससुरालीजन नहीं था। पंखे में दुपट्टा का फंदा लगा हुआ था।

मायके पक्ष की ओर से ससुरालीजन पर प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed