{"_id":"67b1d9f8e5511f8f0d0c6844","slug":"youth-died-in-an-accident-on-karhal-kishni-road-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-132115-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: करहल-किशनी मार्ग पर हुए हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: करहल-किशनी मार्ग पर हुए हादसे में युवक की मौत
Sun, 16 Feb 2025 05:58 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 16 Feb 2025 05:58 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
करहल-किशनी मार्ग पर हुए हादसे में युवक की मौत
- माता की हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र में शनिवार की दोपहर किशनी करहल मार्ग पर जरियानीम खेड़ा के पास कार की चपेट में आकर बाइक सवार मामा-भांजे घायल हो गए। इलाज के दौरान भांजे ने दम तोड़ दिया। मामा का उपचार चल रहा है।
जनपद इटावा के थाना चौबिया क्षेत्र के नगला बने निवासी प्रमोद कुमार (45) शनिवार को मामा तुकमान (42) निवासी एरवा कटरा जनपद औरेया शनिवार को बाइक से किसी काम से गए थे। दोपहर के समय बाइक जब थाना कुर्रा क्षेत्र में करहल-किशनी रोड पर जरियानीम खेड़ा के पास पहुंची। तभी मार्ग से गुजर रही तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज सैफई भिजवाया। वहां इलाज के दौरान प्रमोद कुमार ने दम तोड़ दिया। वहीं मामा तुकमान का उपचार चल रहा है। कार ने बाइक सवारों को पीछे से टक्कर मारी थी। पुलिस टक्कर मारने वाली कार के बारे में जानकारी जुटा रही है।