{"_id":"5dda3cc88ebc3e54a133ffc7","slug":"youth-dead-body-found-near-railway-line-agra-family-alligations-murder","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरात में गया बेटा घर नहीं लौटा, पिता को दूसरे दिन मिली ऐसी सूचना कि परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरात में गया बेटा घर नहीं लौटा, पिता को दूसरे दिन मिली ऐसी सूचना कि परिवार में मचा कोहराम
Sun, 24 Nov 2019 01:48 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 24 Nov 2019 01:48 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
थाना शाहगंज क्षेत्र के पथौली इलाके में एक युवक का शव रेलवे लाइन के पास मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान भूपेंद्र के रूप में हुई बताते हैं युवक एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था।
शाहगंज थाना क्षेत्र के पथौली निवासी उदयचंद का 21 वर्षीय पुत्र भूपेंद्र घर से बरात में जाने के लिए बोलकर निकला था। रविवार सुबह उसका शव घर से कुछ दूरी पर आगराफोर्ट कोटा रेलवे लाइन के नजदीक झाड़ियों में मिलने की सूचना परिवारीजनों को मिली। इसके बाद घर में कोहराम मच गया।
मौके पर पहुंचे परिजन और आक्रोशित लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शव को आगरा जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रख दिया और पूरे मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। परिजनों ने आरोप लगाए कि युवक की हत्या की गई है।

Trending Videos
आगरा जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शव रखकर जाम लगने की सूचना पर एसपी सिटी के साथ शाहगंज थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तरफ से तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।