{"_id":"664f86b6d52dcaf577048bbf","slug":"youth-consumed-toxic-substance-due-to-family-dispute-died-kasganj-news-c-175-1-sagr1031-115623-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: गृहक्लेश के चलते युवक ने खाया विषाक्त पदार्थ, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: गृहक्लेश के चलते युवक ने खाया विषाक्त पदार्थ, मौत
Thu, 23 May 2024 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 23 May 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। थाना सहावर अंतर्गत गांव करणपुरा में युवक ने गृहक्लेश के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर स्वास्थ्य केंद्र जा रहे थे। इसी दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव करणपुर निवासी वीरेश उर्फ विजनेश (35) ने बृहस्पतिवार की सुबह विषाक्त पदार्थ खा लिया। परिजनों को पता लगी तो उनके पैरों तले जमीं खिसक गई। परिजन उसे लेकर स्वास्थ्य केंद्र की ओर भागे लेकिन वीरेश ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजन ने पुलिस को सूचना दी। सीओ शाहिदा नसरीन पुलिस टीम व फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सहावर थाना प्रभारी लोकेश भाटी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच में प्रथमदृष्टया गृहक्लेश के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन करने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन