फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth Climbs Tower in Agra Demands to Meet Girl Before Coming Down

'कोई तो उसे बुला दो': प्रेमिका के लिए प्रेमी ने कर दी ऐसी हरकत, देख चकरा गए लोग; पुलिस के भी छूटे पसीने

Wed, 11 Mar 2026 11:32 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 11 Mar 2026 11:32 AM IST
सार

आगरा के शाहदरा चुंगी क्षेत्र में एक युवक जिओ टावर पर चढ़ गया और प्रेमिका को बुलाने की मांग करने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीम युवक को समझाकर सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास कर रही है।
 

विज्ञापन
Youth Climbs Tower in Agra Demands to Meet Girl Before Coming Down
मोबाइल टावर पर चढ़ गया प्रेमी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के शाहदरा चुंगी इलाके में बुधवार सुबह हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। एक युवक मोबाइल के ऊंचे टावर पर चढ़ गया, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि टावर स्थानीय निवासी प्रदीप कुमार के घर पर लगा हुआ है। युवक सुबह करीब नौ बजे टावर पर चढ़ गया। काफी देर तक वहीं बैठा रहा। युवक की पहचान बंटी पुत्र सूबेदार सिंह, निवासी मेहरी हिरन, गांव दारापुर, थाना टूंडला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक की रिश्तेदारी नगला बिहारी में है और एकतरफा प्रेम प्रसंग के चलते उसने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक युवक ने 112 कंट्रोल रूम पर कॉल कर पुलिस से बातचीत भी की। बातचीत में उसने साफ कहा कि जब तक संबंधित युवती को मौके पर नहीं बुलाया जाएगा, वह टावर से नीचे नहीं उतरेगा। घटना की सूचना मिलते ही थाना ट्रांस यमुना पुलिस, पीआरवी और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस युवक को समझाने और सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टावर के नीचे बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस का कहना है कि युवक के नीचे उतरने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed