{"_id":"624f234cea05604eeb036a44","slug":"youth-caught-giving-examination-instead-of-cousin-in-inter-physics-examination-mainpuri-news-agr5295449105","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर भौतिक विज्ञान की परीक्षा में चचेरे भाई की परीक्षा देते पकड़ा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर भौतिक विज्ञान की परीक्षा में चचेरे भाई की परीक्षा देते पकड़ा युवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी/ किशनी। यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान बृहस्पतिवार को इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान की परीक्षा के दौरान अहिवरन सिंह इंटर कॉलेज नैगवा तिराहा में एक युवक को चचेरे भाई की जगह परीक्षा देते हुए पकड़ लिया गया।
बृहस्पतिवार को द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान की परीक्षा थी। इस दौरान अहिवरन सिंह इंटर कॉलेज नैगवां तिराहा पर तहसीलदार कमल सिंह ने केंद्र व्यवस्थापक दिनेश सिंह के साथ परीक्षा का निरीक्षण किया। परीक्षार्थी लवकुश पुत्र कप्तान सिंह के स्थान पर परीक्षा दे रहे युवक पर शक हुआ। केंद्र व्यवस्थापक ने युवक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम आकाश पुत्र हुकुम सिंह बताया। युवक के विरुद्ध केंद्र व्यवस्थापक दिनेश कुमार ने थाना किशनी में तहरीर देकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक युवक पुलिस हिरासत में था। जिले में पूर्व में इंटरमीडिएट जीव विज्ञान की परीक्षा के दौरान चाचा की जगह परीक्षा देते हुए भतीजा पकड़ा गया था। वहीं हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा के दौरान छोटे भाई की जगह परीक्षा देते हुए बड़ा भाई पकड़ा गया था।
अहिवरन सिंह इंटर कॉलेज नैगवा तिराहा पर इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान की परीक्षा के दौरान एक युवक को दूसरे की परीक्षा देते हुए पकड़ा गया है। युवक को पुलिस को सौंपते हुए केंद्र व्यस्थापक ने थाना किशनी में तहरीर दी है।
विज्ञापन
मनोज कुमार वर्मा जिला विद्यालय निरीक्षक