फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   youth belong to Agra passed inspector recruitment exam with help of solver but was caught in training

सॉल्वर के जरिए बन गया दरोगा: 10 लाख में हुई डील, शातिर तरीके से बुना जाल, खुलासा हुआ तो अधिकारियों के उड़े होश

Sun, 28 May 2023 10:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 28 May 2023 10:51 PM IST
सार

आगरा का रहने वाला युवक सॉल्वर के जरिए दरोगा बन गया। उसने दस लाख रुपये में डील की थी। शातिर तरीके से जाल भी बुना था। खुलासा तो अधिकारियों के होश उड़ गए।

विज्ञापन
youth belong to Agra passed inspector recruitment exam with help of solver but was caught in training
up police, up inspector - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी युवक ने सॉल्वर की मदद से दरोगा भर्ती की परीक्षा पास कर ली। मिर्जापुर चुनार पुलिस प्रशिक्षण स्कूल में ट्रेनिंग में पहुंच गया। हालांकि बायोमैट्रिक मिलान में पकड़ा गया। अब उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि सॉल्वर के जरिए लिखित और शारीरिक दक्षता परीक्षा पास कर ली। भर्ती बोर्ड के अनुसचिव एसपी प्रेमचंद्र ने नामजद व एक अज्ञात पर हुसैनगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन


उप्र पुलिस भर्ती बोर्ड की 2020-21 की परीक्षा में एत्मादपुर थाना क्षेत्र के नगला केहरी गांव निवासी रिंकू यादव ने ऑनलाइन आवेदन किया था। इसमें उसका बायामैट्रिक डाटा अपलोड किया गया था। पिछले साल जून में भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। इसमें रिंकू यादव दरोगा के पद पर सफल हुआ। एफआईआर के मुताबिक, रिंकू यादव चुनार पुलिस प्रशिक्षण स्कूल में ट्रेनिंग करने पहुंचा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- अब नहीं बनेंगे राशन कार्ड: सरकारी राशन पाने के पात्र तो हैं, लेकिन हकदार नहीं, क्या आप भी हैं इस लिस्ट में ?

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह बनाई रणनीति

शुरुआत में ही उसका बायोमैट्रिक डाटा लिया गया था। इसमें उसका थंब इंप्रेशन, फोटो आदि शामिल था। ये डाटा आवेदन के वक्त उपलब्ध कराए गए डाटा से मैच नहीं किया। तब इस डाटा की फोरेंसिक जांच कराई गई। इसमें स्पष्ट हो गया कि आवेदन करने से लेकर लिखित व शारीरिक दक्षता परीक्षा देने वाला शख्स कोई और था। 

एसपी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

रिंकू सिंह परीक्षा में शामिल ही नहीं हुआ। फर्जीवाड़ा के संबंध में एसपी की तहरीर पर धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार कर इस्तेमाल करने, साजिश रचने आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना कर पुलिस अब उसके बारे में जानकारी जुटाएगी, जिसने रिंकू की जगह पर परीक्षा दी।

यह भी पढ़ेंः- ढोलक-मजीरा की दोस्ती का ऐसा अंत: दोस्त की मौत से दुखी युवक जलती चिता में कूदा और लेट गया,

 

दस लाख में की डील, आवेदन में लगाई मार्फ फोटो

सॉल्वर के जरिये परीक्षा पास करने वाले रिंकू यादव ने भर्ती के लिए करीब दस लाख रुपये की डील की थी। इसलिए आवेदन के वक्त ही नाम, पता समेत अन्य जानकारी रिंकू की थी। बायामैट्रिक डाटा सॉल्वर का था। साजिश में आरोपी काफी हद तक कामयाब भी हो गए थे। मगर, ट्रेनिंग के वक्त जब सत्यापन किया गया तब ये फंस गया। आवेदन फार्म में फोटो इस तरह से मिक्स करके लगाई गई थी, जिसे आसानी से पकड़ा नहीं जा सकता था।

आगरा ट्रांसफर किया जाएगा केस

भर्ती बोर्ड का मुख्यालय लखनऊ में है। इसलिए यहां पर केस दर्ज किया गया है। चूंकि आरोपी आगरा का है, इसलिए केस भी आगरा ट्रांसफर किया जाएगा। आगरा पुलिस ही केस की विवेचना करेगी। इसके पहले जो भी मामले इस तरह के सामने आए। उसमें मुकदमा यहां हुआ और विवेचना संबंधित जनपद की पुलिस ने की। उधर, आरोपी युवक के गांव में भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लोग यही कह रहे हैं कि परीक्षा दी थी। इससे ज्यादा कोई मुंह खोलने के लिए तैयार नहीं हैं। 

यह भी पढ़ेंः- पिता के खिलाफ बेटी पहुंची अदालत: बोली- मुझे शादी करने के लिए दें 15 लाख, भरण-पोषण अलग, बात सुन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed