फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth arrested for carrying 46 white pigeons in train mathura news

Mathura: ट्रेन में 46 सफेद कबूतर ले जा रहा था युवक, जीआरपी ने पकड़ा तो सामने आया हैरान करने वाला सच

Mon, 26 Sep 2022 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 26 Sep 2022 12:02 AM IST
सार

पकड़ में आए युवक ने बताया कि वह कबूतर अमृतसर से नासिक ले जा रहा था। ये कबूतर एक गत्ते के डिब्बे में बंद थे। कबूतरों को जीआरपी ने वन विभाग को सौंप दिया है।

विज्ञापन
Youth arrested for carrying 46 white pigeons in train mathura news
कबूतर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मथुरा जीआरपी और आरपीएफ ने ट्रेन में सफेद कबूतरों को अमृतसर से नासिक ले जाते एक युवक को गिरफ्तार किया है। उससे 46 सफेद कबूतर बरामद हुए। युवक कबूतरों को गत्ते के डिब्बे में बंद करके ले जा रहा था। कबूतरों को जीआरपी ने वन विभाग को सौंप दिया है।

विज्ञापन


जीआरपी तथा आरपीएफ के कर्मियों को शनिवार शाम को चेकिंग करते समय मुख्य एंट्री के सर्कुलेटिंग एरिया में एक युवक दो गत्तों के डिब्बों को लेकर जाता मिला। जब उसके गत्ते के डिब्बे चेक किए गए तो उसमें सफेद रंग के 46 कबूतर मिले। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम धर्मेंद्र कुमार पुत्र देवनाथ निवासी ग्राम नारायनगढ़ थाना रेवती जिला बलिया बताया है।

विज्ञापन

शिकार के शौकीनों को बेचता है कबूतर 

जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि धर्मेंद्र कुमार कबूतरों को अमृतसर पंजाब से लेकर आया था। वह कबूतरों को शिकार के शौकीन लोगों को बेचने का काम करता है। यह बात उसने पूछताछ में स्वीकार की है। बरामद हुए कबूतरों को वन विभाग की टीम के हवाले कर दिया। धर्मेंद्र को वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वन्य जीव अधिनियम के तहत गैर कानूनी

डीएफओ रजनीकांत मित्तल ने बताया कि वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत सफेद कबूतर को कैद करना गैर कानूनी है। यह अधिनियम के शेड्यूल-4 के तहत प्रतिबंधित है। जीआरपी ने जो कबूतर बरामद किए हैं वह हमें सौंप दिए गए है। हम उन्हें सुरक्षित रखेंगे। तारीख पर न्यायालय में पेश करेंगे। न्यायालय के आदेश के बाद सभी कबूतरों को सुरक्षित वन्य क्षेत्र में कबूतरों को छोड़ दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed