एक ही रस्सी से लटक कर दे दी जान, प्रेम प्रसंग का मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद थाना लाइनपार के गांव आलमपुर जारखी में गुरुवार शाम को युवक और युवती के शव एक ही फंदे पर लटके मिले। पुलिस दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर गई। पुलिस आत्महत्या मानकर जांच कर रही है। आशंका यह भी है कि दोनों की हत्या कर शव लटकाए गए हैं।
ग्रामीणों ने गुरुवार शाम करीब साढे पांच बजे थाना लाइनपार के गांव आलमपुर जारखी स्थित राजवीर सिंह के बाजरा के खेत में नीम के पेड़ पर युवक और युवती को फंदे में लटका देखा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सीओ सदर प्रेमप्रकाश यादव और एसएचओ लाइनपार गीता सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों के शवों को नीचे उतारा। युवक की जेब से आधार कार्ड पर लिखे नाम शिवा वाजपेयी पुत्र अरुण कुमार वाजपेयी निवासी निवासी लुहारी के रूप में पहचान हुई। शिवा मूलरूप से कानपुर का रहने वाला है।
सीओ सदर प्रेम प्रकाश यादव के अनुसार युवती की शिनाख्त कीर्ति पुत्री शंकरलाल निवासी लुहारी के रूप में की गई है। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर उनको पोस्टमार्टम को अस्पताल को भेजा है। युवक और युवती 22 अक्तूबर की रात से गायब थे।
ग्रामीणों के अनुसार दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। एसएसपी सचिंद्र पटेल का कहा है कि ऐसा लगता है कि दोनों के बीच दोस्ती थी। प्रथम दृष्टया लगता है कि दोनों ने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या की आशंका की पुष्टि हो सकेगी।