फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youngman Killed Friend Murder In Agra Crime News

आगरा: दोस्त की हत्या कर युवक फरार, बाथरूम में मिली लाश, आरोपी की तलाश में पुलिस

Mon, 14 Jun 2021 10:59 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 14 Jun 2021 10:59 AM IST
सार

क्षेत्राधिकारी हरीपर्वत दीक्षा सिंह ने बताया कि बंटी नामक युवक की हत्या की गई है। उसकी लाश घर के बाथरूम में पड़ी मिली। उसके सिर पर पत्थर मारा गया है।

विज्ञापन
Youngman Killed Friend Murder In Agra Crime News
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा हरीपर्वत क्षेत्र के बाग मुजफ्फर खां स्थित एक निजी हॉस्टल में मजदूर नरेश प्रजापति उर्फ बंटी (40) की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। उनका शव रविवार शाम को हॉस्टल की चौथी मंजिल पर बने शौचालय में मिला। वह हॉस्टल में रहने वाले अपने साथी मोहन प्रजापति से मिलने आया करते थे। घटना के बाद से साथी फरार है। पुलिस का कहना है कि साथी ने पहले कमरे में नरेश की सिर में पत्थर मारकर हत्या की। इसके बाद शव को शौचालय में डालकर ताला लगाया और फरार हो गया। 

विज्ञापन


डाकखाने वाली गली, बाग मुजफ्फर खां निवासी नरेश प्रजापति पुत्र रामगोपाल मजदूरी करते थे। थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि  नरेश शनिवार सुबह 11 बजे घर से निकले थे। इसके बाद घर नहीं लौटकर आए। परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


निरीक्षक के मुताबिक, सेंट जोंस चौराहे के पास विवेक  बंसल का चार मंजिला हॉस्टल है। हॉस्टल की चौथी मंजिल पर कमरा लेकर ग्वालियर निवासी मोहन प्रजापति रह रहा था। वह भी मजदूरी करता है। नरेश उससे मिलने जाता था। दोनों की दोस्ती थी। रविवार शाम को हॉस्टल का कर्मचारी चौथी मंजिल पर गया था। तभी उसे दुर्गंध आई। मगर, मोहन के कमरे पर ताला लगा था। कर्मचारी ने शौचालय को खोलने की कोशिश की, लेकिन उसके गेट पर भी ताला था। दुर्गंध शौचालय के अंदर से ही आ रही थी। फर्श पर खून भी पड़ा था। यह देखकर उसे शक हो गया। उसने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस ने पहुंचकर गेट को खोला। शौचालय में नरेश का शव पड़ा हुआ था। उसके सिर पर प्रहार किए गए थे। खून पड़ा हुआ था। वहीं मोहन का कमरा भी खोला गया। उसमें खून से सना पत्थर भी पड़ी मिल गई। सामान भी बिखरा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कुछ ही देर में मृतक के परिजन भी आ गए। देर रात परिजनों ने थाना में हत्या की तहरीर दी।

आरोपी ने दस साल पहले भी की थी हत्या
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि हत्या के बाद से बंटी उर्फ नरेश का साथी मोहन प्रजापति फरार है। प्रथम दृष्टया उसी ने हत्या की है। उसकी तलाश की जा रही है। वह मूलरूप से ग्वालियर का रहने वाला है। उसके रिश्तेदार आगरा में रहते हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। इसमें पता चला है कि मोहन ने दस साल पहले भी अपने जीजा की इसी तरह सिर में  पत्थर मारकर हत्या कर दी थी। वह जेल भी गया था। मगर, छूट गया। उसकी रिश्तेदारी भिंड में भी है। एक टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रवाना की गई है। हॉस्टल में कमरे खाली पड़े हैं। इस कारण लोगों को हत्या की जानकारी नहीं हो सकी। हालांकि मोहन को कुछ लोगों ने भागते हुए देखा था।

परिवार में मचा कोहराम
मृतक के भतीजे शिवम ने बताया कि चाचा के तीन बच्चे हैं। इनमें 14 साल की बेटी सोनी, 12 साल का बेटा लकी और दस साल का देव है। पत्नी डॉली है। उन्हें मोहन से दोस्ती की भी कोई जानकारी नहीं है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। नरेश के पिता की मौत हो चुकी है। परिवार में वही एक कमाने वाला था। नरेश की मौत से पत्नी और बच्चे बेसहारा हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed