फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dimple Yadav said Alleging rigging in counting of votes in Mainpuri police bowing down to BJP

Mainpuri Nikay Chunav Result: मतगणना में धांधली, डिंपल यादव बोलीं-जनता के फैसले को किया जा रहा तहस-नहस

Sat, 13 May 2023 10:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 13 May 2023 10:28 PM IST
सार

मैनपुरी में नगर पालिका अध्यक्ष के पद के लिए मतगणना में धांधली का आरोप है। डिंपल यादव ने  सरकार व प्रशासन को घरेते हुए कहा कि जनता के फैसले को तहस-नहस किया जा रहा है। 
 

विज्ञापन
Dimple Yadav said Alleging rigging in counting of votes in Mainpuri police bowing down to BJP
Mainpuri Nikay Chunav Result: मतगणना में धांधली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में नगर पालिका अध्यक्ष के पद के लिए दोपहर बाद से ही मारामारी चल रही है। यहां सदर सीट पर सपा आगे चल रही है। देर शाम पहले पुलिस ने प्रत्याशी और एजेंट के बाहर खदेड़ दिया। इसके कुछ ही घंटों बाद रात के अंधेरे में मतगणना स्थल के बाहर जमकर लाठियां भांजी। इसमें सपा नेता बबलू का सिर भी फट गया। इस मौके पर पुलिस ने राहगीरों को भी नहीं बख्शा। राहगीरों पर भी लाठियां बरसाईं।

विज्ञापन


यहां ब्लॉक परिसर में मतगणना केंद्र बनाया गया है। इसके पास बैरियर नंबर दो पर देर शाम लोगों की भीड़ जमा हो गई। मतगणना में हो रही देरी को लेकर कुछ लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। भीड़ को बेकाबू होता देख पुलिस ने लाठियां फटकार कर तितर-बितर कर भगा दिया। उधर मतगणना के अंतिम दो चरण की गिनती के साथ ही पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस अधिकारी व अन्य कर्मी दंगा नियंत्रण बॉडी प्रोटेक्टर आदि पहन कर सतर्क नजर आए। 
विज्ञापन

 

पुलिस प्रशासन भाजपाइयों के सामने नतमस्तक

मैनपुरी में अवरोध उत्पन्न होने पर जिले से सांसद डिंपल यादव ने ट्वीट कर सरकार प प्रशासन पर हमला बोला है। उन्होंने लिखा कि, 'मैनपुरी नगर पालिका क्षेत्र में पुलिस प्रशासन भाजपाइयों के सामने नतमस्तक है। प्रशासन ने गिनती रोक दी है। यहां लोकतंत्र की गरिमा और जनता के फैसले को तहस-नहस किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed