फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   youngest mayor of up is nootan rathor firozabad

मिलिए यूपी की सबसे युवा मेयर से, इनकी जीत के लिए सहेली ने भी दी ये कुर्बानी

Sun, 03 Dec 2017 09:34 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला फिरोजाबाद
टीम डिजिटल/अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sun, 03 Dec 2017 09:34 AM IST
विज्ञापन
youngest mayor of up is nootan rathor firozabad
नूतन राठौर - फोटो : अमर उजाला
सुहागनगरी की जनता ने अपना निर्णय सुना दिया है। नगर की प्रथम मेयर की रूप में भारतीय जनता पार्टी की युवा नूतन राठौर के सिर जीत का ताज सजा। अब बारी नगर निगम की कुर्सी पर काबिज होने की है। नूतन शपथ ग्रहण के बाद ही मेयर की कुर्सी पर विराजमान होंगी। 
विज्ञापन


संभव है कि राजनीति की अपनी मेडेन पारी में ही मेयर जैसे बड़े पद पर पहुंचने वाले नूतन जैसे कम ही लोग होंगे। भले ही राजनीति में उनका यह पहला कदम है लेकिन उनके परिवार का राजनीति से पुराना वास्ता रहा है। उनके पिता भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं।  
विज्ञापन


नूतन भी एमबीए करने के बाद एक एनजीओ से जुड़ कर दिल्ली की झुग्गियों में रहने वाले लोगों के लिए काम कर रही थीं। भाजपा से टिकट मिलने के बाद उन्हें एनजीओ छोड़ कर सुहाग नगरी आना पड़ा है। अब वह शहर की पहली मेयर के रूप में काम करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ाई के बाद समाज सेवा से रहा जुड़ाव

youngest mayor of up is nootan rathor firozabad
नूतन राठौर - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि युवा नूतन राठौर ने फिरोजाबाद के सीएल जैन कालेज से बीएससी के बाद जीएलए विश्वविद्यालय मथुरा से एमबीए किया। एमबीए करने के बाद नूतन मध्य प्रदेश में महिला चेतना मंच नाम की एनजीओ से जुड़ीं। यहां उन्होंने महिलाओं के स्वयं सहायता समूह पर कार्य किया। 

इसके बाद दिल्ली में जीजी मंत्रा एनिमेशन कालेज में बतौर काउंसलर काम किया। इसके बाद वे न्यू दिल्ली की एनजीओ आक्सफेम इंडिया से जुड़ीं। नूतन ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि ऑक्सफेम में काम करने के दौरान ही उन्होंने दिल्ली के जेजे कालोनी की झुग्गी झोपड़ी में रहने वालों को सिलाई-बुनाई और कंप्यूटर शिक्षा से जोड़ा था। उन्हें बैंक की नौकरी भी मिली लेकिन सेवा कार्य में रुचि होने के कारण नहीं की।

दोस्त की जीत के लिए दोस्त ने छोड़ी नौकरी

youngest mayor of up is nootan rathor firozabad
नूतन राठौर - फोटो : अमर उजाला
नूतन ने बताया कि मतगणना स्थल से आने के तुरंत बाद वह सबसे पहले अपनी मां से मिलीं। मां के साथ ही उनकी दोस्त तृप्ती और खुशबू से मिलीं। दोनों उनके बचपन की दोस्त हैं। 

तृप्ती दिल्ली में एक कंपनी में नौकरी कर रही हैं। नूतन ने बताया कि मेरे चुनाव के लिए तृप्ती ने कंपनी से बीस दिन की छुट्टी मांगी, छुट्टी न मिली तो नौकरी छोड़ कर फिरोजाबाद आ गई और मेरे चुनाव प्रचार में जुट गई।

तीन बहनों में सबसे छोटी नूतन

youngest mayor of up is nootan rathor firozabad
नूतन राठौर - फोटो : अमर उजाला
नूतन अपनी तीन बहनों में सबसे छोटी हैं। बड़ी बहन दीपशिखा इंदौर में बीएमएस डाक्टर हैं तो दूसरे नंबर की बहन दीपमाला राठौर हैं। नूतन से बड़े भाई रिंकल राठौर दिल्ली में एक कंपनी में नौकरी करते हैं। 

दोनों बहनें और बड़े भाई की शादी हो चुकी है जबकि नूतन से छोटे भाई अंकुर राठौर बीबीए, एमबीए और एलएलबी करने के बाद अपने पिता मंगल सिंह राठौर के साथ उनके वकालत के काम में सहयोग करते हैं। नूतन राठौर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed