{"_id":"6500a90013aabeddb8041365","slug":"younger-sister-also-dies-due-to-shock-after-seeing-elder-sisters-dead-body-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-4205-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बड़ी बहन का शव देख सदमे में छोटी बहन की भी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बड़ी बहन का शव देख सदमे में छोटी बहन की भी मौत
Tue, 12 Sep 2023 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 12 Sep 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
भोगांव (मैनपुरी)। गांव छाछा में वृद्ध बहन की मौत की खबर सुनकर बदहवास छोटी बहन उसके घर जा पहुंची। बड़ी बहन का शव देख छोटी बहन ने कुछ ही पलों में प्राण त्याग दिए। दोनों सगी बहनें एक ही गांव में ब्याही थीं। इस तरह से दोनों की मौत के बाद घरों में मातम छा गया।
थाना क्षेत्र के गांव छाछा निवासी भारत सिंह की पत्नी सुशीला देवी (59) सोमवार की शाम खेत से घर वापस आ रही थी। घर से करीब 100 मीटर पहले स्थित पक्के नाले को पार करते समय अचानक पैर फिसल गया और वह नाले में गिर गई। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे और सुशीला को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। जब इस बारे में गांव में ब्याही मृतका की छोटी बहन मुन्नी देवी (45) को पता चला तो वह भी बदहवास घटनास्थल पर आ पहुंची। बहन का शव देख अचानक बुत बन गई। शरीर में कोई प्रतिक्रिया न होने पर परिजन ने जब देखा तो मुन्नी की भी मौत हो चुकी थी। परिजन दोनों बहनों के शव लेकर घर आए। दोनों बहनों की इस तरह से मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।