{"_id":"69c746694732f040eb00fdc3","slug":"young-woman-swindles-man-under-pretext-of-marriage-2026-03-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बला की खूबसूरत युवती का गंदा कारनामा, इस कदर हुस्न के जाल में फंस गया युवक; एक झटके में हुआ बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बला की खूबसूरत युवती का गंदा कारनामा, इस कदर हुस्न के जाल में फंस गया युवक; एक झटके में हुआ बर्बाद
Sat, 28 Mar 2026 08:39 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 28 Mar 2026 08:39 AM IST
सार
यूपी के फिरोजाबाद जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मंदिर में एक युवती से हुई मुलाकात युवक के गले की फांस बन गई। युवक को मामले में थाने के चक्कर काटने पड़े। यहां तक कि कोर्ट से भी गुहार लगानी पड़ी।
विज्ञापन
महिला और युवक सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिकोहाबाद क्षेत्र के एक मंदिर में हुई जान-पहचान के बाद एक युवती ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक को प्रेम जाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर लाखों रुपये और कीमती सामान हड़प लिया। शिकायत करने पर दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी गई। थाना पुलिस द्वारा सुनवाई न होने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर अब युवती सहित तीन नामजद व दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
थाना उत्तर के न्यू तिलकनगर निवासी पीड़ित अनमोल दुबे ने बताया कि दो वर्ष पूर्व शिकोहाबाद के बालाजी मंदिर पर उसकी मुलाकात काजल निवासी न्यू पटेलनगर करसन मार्ग, उरई, जालौन से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और शादी की बात तय हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि जब अनमोल ने शादी का दबाव बनाया, तो युवती टालमटोल करने लगी। इसी बीच पता चला कि काजल के संबंध शिवजीत सिकरवार निवासी मुरैना से हैं और वे साथ रह रहे हैं। विरोध करने पर काजल, शिवजीत और उनकी सहयोगी याशमीन निवासी डबरा, ग्वालियर ने असली रंग दिखाना शुरू कर दिया।
आरोपियों ने अनमोल से तीन लाख रुपये और एक आईफोन की मांग की। रुपये न देने पर उसे दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी गई। घटना के बाद पीड़ित ने थाने के चक्कर लगाए, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। न्यायालय के आदेश पर थाना टूंडला में आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हुई है। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
वैष्णो देवी मंदिर के पास लूटी रकम
तहरीर के अनुसार, बीती 26 दिसंबर 2025 को आरोपियों ने अनमोल को थाना टूंडला क्षेत्र स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर के पास बुलाया। वहां काजल, शिवजीत, याशमीन और दो अन्य साथियों ने मिलकर पीड़ित से डेढ़ लाख रुपये नकद, एक ब्रासलेट और मोबाइल छीन लिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
तहरीर के अनुसार, बीती 26 दिसंबर 2025 को आरोपियों ने अनमोल को थाना टूंडला क्षेत्र स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर के पास बुलाया। वहां काजल, शिवजीत, याशमीन और दो अन्य साथियों ने मिलकर पीड़ित से डेढ़ लाख रुपये नकद, एक ब्रासलेट और मोबाइल छीन लिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।