फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young stars put on a strong performance as Taj Sports won by six wickets.

Agra News: नन्हे सितारों का दमदार प्रदर्शन, ताज स्पोर्ट्स छह विकेट से जीता

Wed, 20 May 2026 02:53 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Young stars put on a strong performance as Taj Sports won by six wickets.
आगरा। शहर की युवा क्रिकेट प्रतिभाओं के बीच खेले गए अंडर-12 अभ्यास मैच में ताज स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पीके अकादमी को 6 विकेट से हरा दिया। मुकाबले में दोनों टीमों के नन्हे खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में बेहतरीन खेल दिखाया।
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करते हुए पीके अकादमी ने निर्धारित 30 ओवर में 8 विकेट पर 192 रन बनाए। टीम की ओर से रिहांश ने 39 और सहज सिंह ने 31 रन की पारी खेलीं। ताज स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में गौतम और कार्तिक चौहान ने 2-2 विकेट झटके। वहीं अक्षरा और दीपेश को 1-1 सफलता मिली। 193 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ताज स्पोर्ट्स अकादमी ने 27.2 ओवर में 4 विकेट पर 196 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। जीत के हीरो 10 वर्षीय गौतम रहे, जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 80 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। उनके अलावा अक्षरा जयश ने 25 रन, मुगल तोमर ने 21 रन और 9 वर्षीय आर्यन जादौन ने 13 रन का योगदान दिया। ताज अकादमी के कोच प्रवेश भारद्वाज ने खिलाडियों के प्रदर्शन को सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed