फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young relative raped a teenage girl

Agra News: रिश्तेदार युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म

Fri, 01 Dec 2023 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 01 Dec 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Young relative raped a teenage girl
कासगंज। सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पूर्व एक किशोरी के साथ उसके ही रिश्तेदार युवक ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर आरोपी युवक भाग गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दुष्कर्म के दौरान किशोरी गंभीर घायल हो गई। उसे चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती किया गया। जहां चिकित्सकों ने उसका चिकित्सीय परीक्षण किया।30 नवंबर को अपराह्न 3 बजे रिश्तेदार युवक योगेंद्र ने उस समय घटना को अंजाम दिया जब किशोरी भूसा लेने जा रही थी। तभी युवक ने किशोरी को किसी जरूरी काम का हवाला देकर घर के कमरे पर बुला लिया। जहां किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद वह आरोपी उसे छोड़कर वह भाग गया। परिवार के लोगों को जब मामले की जानकारी हुई तो उसे जिला चिकित्सालय ले गए। वहां किशोरी को भर्ती करके इलाज किया गया। चिकित्सकों ने चिकित्सीय परीक्षण भी किया। पिता की तहरीर पर आरोपी युवक योगेंद्र के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर वीपी गिरी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पीड़ित का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed