{"_id":"689d87bec70b9cdb190c4246","slug":"young-men-travelling-in-a-car-hit-two-police-officers-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस: कार सवार युवकों ने दो दरोगाओं को मारी टक्कर, सड़क पर बुरी तरह घिसट गए; केस हुआ दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस: कार सवार युवकों ने दो दरोगाओं को मारी टक्कर, सड़क पर बुरी तरह घिसट गए; केस हुआ दर्ज
Thu, 14 Aug 2025 12:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:22 PM IST
सार
आगरा में कार सवारों ने बाइक से जा रहे दो दरोगाओं को टक्कर मार दी। हादसे में सड़क पर घिसटने से दोनों दरोगा घायल हुए हैं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के बरहन रोड के अली बली चौराहे के पास सोमवार रात को कार में तेज आवाज में म्यूजिक बजा रहे युवकों ने रोकने पर दो दरोगा की बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद फरार हो गए। टक्कर से दोनों दरोगा बाल-बाल बच गए। उनके मामूली चोट लगी हैं। मामले में 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
घटना सोमवार रात 8 बजे की है। थाना एत्मादपुर के एसआई अंकित सिंह चौहान और राघवेन्द्र सिंह बाइक से गांव रसूलपुर की तरफ जा रहे थे। बरहन रोड के अली बली चौराहे के पास निर्माणाधीन वेयर हाउस के सामने एक कार आ रही थी। उमसें तेज आवाज में म्यूजिक बज रहा था।
दरोगाओं ने रोकने का इशारा किया। इस पर चालक कार को गलत दिशा में तेज गति में ले जाने लगा। कार सवारों ने गाली भी देना शुरू कर दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए तेजी से आगे बढ़ गए। दरोगा भी बाइक से आगे चलने लगे। तभी चालक ने गाड़ी को यूटर्न किया। बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों दरोगा घायल हो गए। इससमें बाइक भी टूट गई।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि एसआई अंकित चौहान की तहरीर पर ईको चालक संजू, छोटू, मनवीर, मिथुन व अक्षय समस्त निवासीगण गांव भवांइन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।