फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young man's leg cut off while trying to board a moving train

Agra News: चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश में युवक का पैर कटा

Fri, 23 Aug 2024 02:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 23 Aug 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Young man's leg cut off while trying to board a moving train
भोगांव। चलती पैसेंजर ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश में युवक का पैर पहिये की चपेट में आकर कट गया। दूसरा टूट गया। लोगों ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव विरायमपुर निवासी सरमन लाल बृहस्पतिवार की शाम को तखरऊ में फर्रुखाबाद से शिकोहाबाद जा रही पैसेंजर ट्रेन में बैठने के लिए जा रहा था। जब तक वह ट्रेन के पास पहुंचा, तब तक ट्रेन चल चुकी थी। सरमन ने चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की तो उसका पैर फिसल गया और एक पैर ट्रेन के पहिये के नीचे आकर कट गया। उसका दूसरा पैर घिसटते हुए टूट गया। चीख पुकार सुनकर स्टेशन पर मौजूद कर्मियों व लोगों ने उसे तुरंत ही उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के चलते ट्रेन स्टेशन पर करीब आधा घंटा तक रुकी रही।
विज्ञापन



बोलेरो ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो घायल
किशनी। थाना क्षेत्र में इटावा मार्ग पर बोलेरो की टक्कर लगने से एक बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। गांव नसीरपुर निवासी इतवारी लाल और लंकुश बृहस्पतिवार की सुबह कस्बा बाजार जा रहे थे। जटपुरा गांव के पास मार्ग से गुजर रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में इतवारी और लंकुश गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया। पुलिस टक्कर मारने वाले बोलेरो चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन





बाइक फिसलने से युवक हुआ घायल
बिछवां। आगे चल रहे मिनी ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। घायल युवक को अस्पताल में में भर्ती कराया गया। जनपद एटा में नई बस्ती निवासी विवेक कुमार बुधवार की देर शाम मैनपुरी से दावत खाकर घर वापस लौट रहा था। नगला हरकेशी के पास आगे चल रहे मिनी ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में बाइक फिसल गई। हादसे में विवेक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed