फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young man's head turned to establish supremacy

Agra News: वर्चस्व स्थापित करने के लिए मुड़ा युवक का सिर

Sat, 29 Jul 2023 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 29 Jul 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Young man's head turned to establish supremacy
कासगंज। सहावर थाना क्षेत्र में वर्चस्व स्थापित करने के लिए किन्नरों के एक गुट ने शर्मनाक घटना को अंजाम दे डाला। इस दौरान दूसरे गुट के साथ रहने वाले युवक को पकड़कर उसका बाल मुड़वा कर उसे पेशाब पिलाया गया। इतना ही नहीं इस शर्मनाक हरकत की आरोपियों ने वीडियो तक बना डाली, साथ ही उसे विरोधी गुट के ग्रुप पर अपलोड करने के साथ वायरल कर दिया। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर घटना में शामिल सभी पांच किन्नरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दी। जांच में सामने आया कि आरोपी गुट युवक को अपने साथ लाना चाहते थे। जांच में पता चला कि बीते 26 जुलाई को किन्नरों के एक गुट ने कासगंज से सहावर लौटने के दौरान दूसरे गुट के युवक रफीकुल निवासी गंजडुंडवारा को रास्ते में अकेला देका। इस पर आरोपी उसे पकड़कर कर जौहरी गांव के पास चकरोड पर ले गए। जहां युवक का सिर मुंड़ाकर उसे उसे पेशाब पिलाया, इस सारी घटना का आरोपियों ने बकायदे वीडियो भी बनाया। इस घटना को अंजाम देने के पीछे मकसद था कि पीड़ित युवक चांदनी किन्नर ग्रुप के साथ रहता था। वह खाना बनाने के साथ चांदनी गुट के साथ बधाई मांगने जाने वालों के लिए ढोलक बजाता था।
विज्ञापन

दूसरे गुट के आरोपी किन्नर करीना, लाली, पवन निवासी अवागढ़, रिचा निवासी पलड़ा एवं असीम निवासी मोहल्ला इमामबख्श गंजडुंडवारा पीड़ित युवक रफीकुल को अपने गुट में शामिल करना चाहते थे। दबाव बनाए जाने के बाद भी युवक चांदनी किन्नर का साथ छोड़ने को तैयार नहीं हुआ। आरोपियों द्वारा वायरल किया गया वीडियो पीड़ित युक रफीकुल को मिल गया। जिसे लेकर वह सहावर पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने पीड़ित युवक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की। साथ ही आरोपी पांचों किन्नरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दी। पुलिस सभी वीडियो और फोटो को हासिल कर ली है। जिसे वो कोर्ट में बतौर घटना के साक्ष्य के तौर पर पेश करेगी।
विज्ञापन


पीड़ित युवक रफीकुल को आरोपी किन्नर अपने गुट में शामिल करना चाहते थे। जिसके चलते इस अमानवीय घटना को अंजाम दे डाले। वारदात के दौरान किन्नरो द्वारा बनाकर वायरल की गई वीडियो, फोटो पुलिस ने बरामद कर लिया हैं। जांच पड़ताल जारी है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - सौरभ दीक्षित, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed