{"_id":"667eabcfebcfe6e3be05359b","slug":"young-man-who-came-posing-as-a-customer-cleaned-his-hands-at-the-mobile-shop-2024-06-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मोबाइल की दुकान पर ग्राहक बनकर आए युवक ने किया ऐसा कांड, उड़े व्यापारी के होश...सीसीटीवी में कैद हुई करतूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मोबाइल की दुकान पर ग्राहक बनकर आए युवक ने किया ऐसा कांड, उड़े व्यापारी के होश...सीसीटीवी में कैद हुई करतूत
Fri, 28 Jun 2024 05:55 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 28 Jun 2024 05:55 PM IST
सार
ग्राहक बनकर आए युवक ने मोबाइल की दुकान पर हाथ की सफाई इस तरह दिखाई, जिसकी भनक किसी को न लग सकी। बाद में व्यापारी ने जब सीसीटीवी देखे तब पता चल सका कि वो ग्राहक नहीं, बल्कि मोबाइल चोर था।
विज्ञापन
मोबाइल किया चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में मोबाइल की दुकान पर ग्राहक बनकर आए एक युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर दुकान से मोबाइल चोरी कर लिया। उसकी यह हरकत दुकान में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित दुकानदार ने सीसीटीवी फुटेज के साथ घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला शंकरपुरी निवासी अनिल कुमार की नगरपालिका के सामने रूद्र मोबाइल सेंटर के नाम से दुकान है। वह हर रोज की तरह अपनी दुकान पर दुकानदारी कर रहा था। उसके यहां कर्मचारी भी काम कर रहे थे। तभी एक युवक चेहरे पर गमछा लपेटकर अपने एक साथी के साथ दुकान में मोबाइल खरीदने के लिए आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
काफी देर तक मोबाइलों के बारे में जानकारी करने के बाद उसने अचानक ही दुकान में रखे हुए एक नामी कंपनी का एक नया मोबाइल चोरी कर लिया। कुछ ही देर बाद वह अपने साथी के साथ दुकान से बिना कुछ खरीदे चला गया। दुकानदार को जब इस घटना की जानकारी हुई, तो उसने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। जिसमें ग्राहक बनकर आए शातिर युवक की यह हरकत कैमरे में कैद हो गई।
पीड़ित दुकानदार ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकालने के बाद घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी है। पुलिस आरोपी युवक की पहचान कर तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह का कहना है कि घटना की तहरीर प्राप्त हुई है। जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।