{"_id":"62cdb3d0fc0c4571b7664cdc","slug":"young-man-who-broke-atm-cctv-footage-showed-a-special-mark-on-his-t-shirt","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: जिस युवक ने उखाड़ा था एटीएम, सीसीटीवी फुटेज में दिखा उसकी टी-शर्ट पर खास निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: जिस युवक ने उखाड़ा था एटीएम, सीसीटीवी फुटेज में दिखा उसकी टी-शर्ट पर खास निशान
Tue, 12 Jul 2022 11:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 12 Jul 2022 11:18 PM IST
सार
आगरा में निजी कंपनी के एटीएम को उखाड़ने का प्रयास करने वाला संदिग्ध सीसीटीवी में कैद हुआ है। पुलिस टीम टी-शर्ट से बदमाश को पहचानने की कोशिश में लगी है।
विज्ञापन
संदिग्ध युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में ताजगंज के गांव श्यामो मोड़ पर शनिवार की रात इंडिया वन कंपनी का एटीएम उखाड़ने के मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। तीन दिन बीत चुके हैं। एटीएम के सूक्ष्म कैमरे में कैद एक बदमाश की पहचान उसके टी-शर्ट से करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस को उसके टी-शर्ट में एक खास निशान दिखा है।
शमसाबाद मार्ग स्थित गांव श्यामो मोड़ के पास मार्केट में लगे इंडिया वन कंपनी के एटीएम को उखाड़ कर ले जाने की कोशिश हुई थी। हालांकि वजन अधिक होने से बदमाश उसे नहीं ले जा सके। इसमें 16 लाख रुपये भरे थे। अभी तक यह भी पता नहीं चला है कि वारदात करने बदमाश अकेला आया था या उसके और साथी थे। फुटेज में केवल एक ही संदिग्ध दिखा है। पुलिस की अलग-अलग टीम घटना के खुलासे के लिए लगी हैं।
विज्ञापन
- 24 फरवरी 2019 को थाना अछनेरा क्षेत्र में जयपुर हाईवे स्थित कौरई टोल प्लाजा के पास एक कॉलेज के बाहर लगा बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम उखाड़ दिया था। इसे गाड़ी में डालकर ले गए थे। एटीएम का हुड भरतपुर में मिला था। पुलिस ने वारदात का खुलासा किया था। मगर, मशीन नहीं मिली थी।
- 24 जून 2019 को फतेहपुर सीकरी में दूसरी वारदात हुई थी। बदमाश ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स का एटीएम उखाड़कर ले गए थे। पुलिस ने इस घटना का भी खुलासा किया था। मेव गैंग पर पूरी घटना खोली गई थी। फिरोजाबाद के भी बदमाश शामिल थे।
- सदर में एटीएम को काटकर कैश निकाल लिया गया था। पुलिस ने घटना खोली थी।
- सदर क्षेत्र में सौदागर लाइन मार्ग पर एक एटीएम को कार में ले जाते बदमाशों को घेर लिया गया था।
- आवास विकास कॉलोनी में एटीएम को खोलकर कैश निकाल लिया गया था।
- अक्तूबर 2021 में थाना शाहगंज में एक, जगदीशपुरा में दो और सिकंदरा में एक एटीएम तोड़ा गया था। पुलिस को बाइक पर दो युवक नजर आए थे। सिकंदरा थाने में मुकदमे दर्ज हुए थे।
विज्ञापन
शमसाबाद मार्ग स्थित गांव श्यामो मोड़ के पास मार्केट में लगे इंडिया वन कंपनी के एटीएम को उखाड़ कर ले जाने की कोशिश हुई थी। हालांकि वजन अधिक होने से बदमाश उसे नहीं ले जा सके। इसमें 16 लाख रुपये भरे थे। अभी तक यह भी पता नहीं चला है कि वारदात करने बदमाश अकेला आया था या उसके और साथी थे। फुटेज में केवल एक ही संदिग्ध दिखा है। पुलिस की अलग-अलग टीम घटना के खुलासे के लिए लगी हैं।
विज्ञापन
फुटेज में नजर आया बदमाश
सीओ सदर अर्चना सिंह ने बताया कि फुटेज में एक ही बदमाश नजर आया है। वह टीशर्ट पहने हुआ है। इससे ही उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। टी-शर्ट पर एक खास निशान है। इसमें देखा जा रहा है कि निशान वाली टी-शर्ट कहां पर बिकती है? बदमाश आसपास का भी हो सकता है। घटना वाले दिन बारिश होने की वजह से पुलिस के हाथ केवल यही एक फुटेज लगा है।
विज्ञापन
मेव गैंग पर शक की सुई
छह महीने पहले फतेहाबाद रोड पर बदमाश एटीएम उखाड़कर ले गए थे। यह वारदात मेव गैंग ने की थी। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ा था। पूर्व में भी शहर और देहात में एटीएम उखाड़कर ले जाने और तोड़फोड़ की घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस अब जेल भेजे गए और जेल से छूटकर आए बदमाशों का रिकॉर्ड चेक कर रही है।
शहर और देहात में पहले भी टूटे एटीएम
शहर और देहात में एटीएम बदमाशों के निशाने पर रहे हैं। छह महीने पहले फतेहाबाद मार्ग पर एटीएम उठाकर बदमाश ले गए थे। पुलिस ने मेव गैंग को पकड़कर घटना का खुलासा किया था। इससे पहले भी सदर, सिकंदरा, जगदीशपुरा, शाहगंज, हरीपर्वत, न्यू आगरा क्षेत्र में एटीएम काटने, तोड़ने और ले जाने के प्रयास की घटनाएं हो चुकी हैं।- 24 फरवरी 2019 को थाना अछनेरा क्षेत्र में जयपुर हाईवे स्थित कौरई टोल प्लाजा के पास एक कॉलेज के बाहर लगा बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम उखाड़ दिया था। इसे गाड़ी में डालकर ले गए थे। एटीएम का हुड भरतपुर में मिला था। पुलिस ने वारदात का खुलासा किया था। मगर, मशीन नहीं मिली थी।