{"_id":"687710808d38f96e9c0e3c3f","slug":"young-man-was-shot-due-to-a-feud-three-were-sent-to-jail-2025-07-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: एक साल बाद भी नहीं भूला वो थप्पड़...तुषार यादव ने इसलिए मारी छोटू को गोली, मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एक साल बाद भी नहीं भूला वो थप्पड़...तुषार यादव ने इसलिए मारी छोटू को गोली, मुठभेड़ में गिरफ्तार
Wed, 16 Jul 2025 08:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 16 Jul 2025 08:07 AM IST
सार
आगरा के बोदला मार्ग पर हुए गोलीकांड के आरोपी तुषार यादव औेर उसके दो साथियों को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया। तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
मुठभेड़ में जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के बोदला मार्ग पर बैनारा फैक्टरी के पास छोटू को गोली मारी गई थी। पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी तुषार यादव और उसके दो साथियों को पकड़ा था। मंगलवार को तीनों को जेल भेज दिया।
रविवार रात को बैनारा फैक्टरी के पास शांति नगर निवासी छोटू को गोली मारी गई थी। छोटू के पेट के पास से गोली छूकर निकल गई थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में तुषार यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
रविवार रात को बैनारा फैक्टरी के पास शांति नगर निवासी छोटू को गोली मारी गई थी। छोटू के पेट के पास से गोली छूकर निकल गई थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में तुषार यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि सोमवार रात को बिचपुरी नहर के पास तुषार और उसके साथियों को घेर लिया गया था। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से तुषार घायल हो गया। भाग रहे उसके दो साथियों सरस्वती नगर, बोदला निवासी राहुल सक्सेना और सचिन यादव को ईंट मंडी के पास पकड़ा गया। तीनों को जेल भेज दिया है। पूछताछ में तुषार ने बताया कि एक साल पहले छोटू से आटो निकालने के दाैरान विवाद हो गया था।
ऑटो का शीशा टूटने पर छोटू ने थप्पड़ मार दिया था। मामले में पुलिस ने कार्रवाई की थी। तब से ही वो उससे रंजिश मान रहा था। घटना वाले दिन छोटू नाले की पुलिया पर मिल गया। उससे विवाद हुआ। उसने उसे पकड़ लिया। तब उसने तमंचे से गोली मार दी। गोली मारने के बाद उसने इंस्टाग्राम पर अपने साथी के साथ पोस्ट भी की थी।