{"_id":"64847225988bb8256f0f5d14","slug":"young-man-was-killed-while-two-were-seriously-injured-when-fighting-bull-collided-with-bike-in-agra-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बीच सड़क लड़ते-लड़ते बाइक से भिड़े सांड, एक की मौत, दो की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बीच सड़क लड़ते-लड़ते बाइक से भिड़े सांड, एक की मौत, दो की हालत नाजुक
Sat, 10 Jun 2023 06:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 10 Jun 2023 06:23 PM IST
सार
आगरा में बीच सड़क लड़ते-लड़ते सांड बाइक से भिड़ गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
थाना ताजगंज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार की सुबह बीच सड़क सांड आपस में भिड़ गए। इनकी चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि, दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बीच सड़क रहे थे सांड
घटना ताजगंज थाना क्षेत्र के शमशाबाद रोड स्थित दिगनेर गांव की है। यहां सुबह छह बजे दो सांड आपस में भिड़ गए। वह लड़ते-लड़ते सड़क के बीच में आ गए। इसी समय बमरौली कटारा निवासी ओमपाल सिंह और राजपाल व उसकी आठ वर्षीय पुत्री साक्षी बाइक से निकल रहे थे।
विज्ञापन
जीआर हॉस्पिटल में चल रहा इलाज
सांड लड़ते लड़ते उनकी बाइक से टकरा गए। इससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में तीनों लोग गिरकर घायल हो गए। लोगों ने देखा तो भागकर पहुंचे। उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यहां ओमपाल ने दम तोड़ दिया। जबकि राजपाल और साक्षी का शमशाबाद रोड स्थित जीआर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन