{"_id":"668e28b00c6b94358c04540b","slug":"young-man-was-beaten-to-death-with-sticks-and-iron-rods-in-domestic-dispute-in-agra-police-investigating-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: घरेलू विवाद में लाठी-सरिया से पीटकर युवक की हत्या, नहर की पुलिया पर घेरकर वारदात को दिया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: घरेलू विवाद में लाठी-सरिया से पीटकर युवक की हत्या, नहर की पुलिया पर घेरकर वारदात को दिया अंजाम
Wed, 10 Jul 2024 11:52 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 10 Jul 2024 11:52 AM IST
सार
घरेलू विवाद में लाठी-सरिया से पीटकर युवक की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने नहर की पुलिया पर घेरकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
नीलेश की फाइल फोटो, रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार देर शाम घरेलू विवाद की रंजिश में नीलेश (19) की हत्या कर दी गई। आरोप युवक की चाची के भाई पर है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
घटना बाह थाना क्षेत्र के समोखीपुरा गांव की है। गांव के जनवेद सिंह ने पुलिस को बताया कि 5 जुलाई को उनकी पत्नी और छोटे भाई की पत्नी के बीच घरेलू विवाद हुआ था। विवाद की रंजिश में मंगलवार देर शाम चंबल नहर की पुलिया पर घेरकर चाची के भाई आदि ने लाठी-डंडे, सरिया आदि से हमला बोल दिया।
विज्ञापन
बेहोश होने पर मरा समझकर छोड़ गये। बाह सीएचसी से आगरा ले जाते समय मौत हो गई। मृतक के परिवार में मातम पसर गया है। प्रभारी निरीक्षक बाह आरपी सिंह ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम को भेजा है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन