{"_id":"6570664ea1214122c7020c98","slug":"young-man-took-teenage-girl-to-kurra-area-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-8613-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कुर्रा क्षेत्र में किशोरी को ले गया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कुर्रा क्षेत्र में किशोरी को ले गया युवक
विज्ञापन
कुर्रा क्षेत्र में किशोरी को ले गया युवक
- फोन पर करता था बात, परिजन ने दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव निवासी एक किशोरी को युवक अपने साथ ले गया। पता चला कि किशोरी युवक से फोन पर बातें किया करती थी। काफी तलाश के बाद भी जब कोई पता नहीं लगा तो मां ने कुर्रा थाने मं नामजद के खिलाफ अगवा किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया है।
कुर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने मंगलवार को थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि पुत्री कस्बा स्थित एक स्कूल में 11वीं की छात्रा है। 20 नवंबर को वह घर से स्कूल जाने की बात कह कर निकली थी। इसके बाद से ही वह घर वापस नहीं लौटी। काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं लग सका। जानकारी करने पर साथ गई सहेलियों ने बताया कि उनकी पुत्री विशाल नाम के लड़के से फोन पर बातें किया करती थी। विशाल ही उसे अगवा कर ले गया है। पुलिस को बताया कि उसने हर संभावित स्थान पर पुत्री की तलाश की है। लेकिन कहीं कोई पता नहीं लग पा रहा है। परिजन अनहोनी की आशंका से भयभीत हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच व तलाश शुरू कर दी है।