फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man shot dead in land dispute dead body lying in the field for two hours in firozabad

Firozabad: शिकोहाबाद में दिनदहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या, दो घंटे तक खेत में पड़ा रहा शव

Wed, 09 Nov 2022 04:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 09 Nov 2022 04:28 PM IST
सार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या कर दी गई। उसका शव खेत में पड़ा मिला।

young man shot dead in land dispute dead body lying in the field for two hours in firozabad
शव के पास बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद क्षेत्र में बुधवार को गांव नौशहरा निवासी युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव गांव से बाहर खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस के समय से न पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। परिवार के लोगों ने पुलिस की गाड़ी के आगे लेटकर विरोध जताया। पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर ग्रामीणों को शांत कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


 
शिकोहाबाद के गांव नौशहरा निवासी अवनीश कुशवाहा (28) वाहन चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। बुधवार को गांव के बाहर उसका शव खेत में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने जानकारी परिजनों व शिकोहाबाद पुलिस को दी। अवनीश की हत्या की सूचना के बावजूद काफी समय तक पुलिस के न पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों के विरोध का उन्हें सामना करना पड़ा। 

सिर में मारी गई गोली 

सीओ कमलेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत कराया। अवनीश के सिर में गोली लगने के निशान थे। आशंका है कि आरोपियों ने गोली मारकर हत्या की और घटना के बाद मौके से भाग गए। 

विज्ञापन

मृतक अवनीश के भाई राजेश और धर्मेंद्र ने बताया कि अवनीश ने कुछ समय पूर्व कुछ जमीन बेच दी है। लेकिन हत्या का कारण वह नहीं बता सके। अवनीश की पत्नी विनीता से न्यायालय में विवाद चल रहा है। वह मायके में रह रही है। सीओ शिकोहाबाद कमलेश सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 

खुलासे को दो टीमें गठित

एसपी ग्रामीण कुंवर रणविजय सिंह ने एसओजी और सर्विलांस टीम के साथ प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित कर हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने और घटना का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए। घटना स्थल पर मिले मृतक के मोबाइल और चाबी से घटना के सुबूत जुटाने का भी प्रयास किया जा रहा है। 

मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। एसपी ग्रामीण ने कहा कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी जाएगी। वहीं पुलिस ने परिजन द्वारा लगाये जा रहे आरोपों में नामजद कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।   

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed