{"_id":"5b9a1333867a557fe5101002","slug":"young-man-shot-dead-in-atm-cabin","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में 12 घंटे के अंदर दूसरी वारदात, एटीएम के केबिन में युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में 12 घंटे के अंदर दूसरी वारदात, एटीएम के केबिन में युवक की हत्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 13 Sep 2018 07:57 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस और मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में 12 घंटे के अंदर हुईं दो वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। बुधवार की दोपहर थाने के सामने हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर सनसनी फैला दी। वहीं देर रात को एटीएम के केबिन में घुसकर एक युवक की हत्या कर दी गई।
न्यू आगरा क्षेत्र में वकील पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस जांच कर ही रही थी कि रात को एक वारदात से महकमे में हड़कंप मच गया। ताजगंज क्षेत्र के धांधू पुरा में युवक रवि की हत्या कर दी गई। वो एडीएम की बस चलाता था।
जानकारी के मुताबिक धांधू पुरा निवासी रवि का गांव के चार युवकों से तीन दिन पहले विवाद हुआ था। बुधवार को भी उनसे झगड़ा हो गया। युवकों ने पहले उसे पीटा। रवि बचने के लिए एटीएम केबिन में घुस गया। जहां उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
घटना के वक्त एटीएम में गार्ड मौजूद नहीं था। शोरशाराबा होने पर वो वहां पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। रवि का शव केबिन में खून से लथपथ पड़ा था। उसने पुलिस की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।
सीओ सदर उदयराज सिंह ने बताया कि जिन युवकों पर हत्या का शक है, उनकी तलाश में दबिश दी गई है। घटना के बाद गांव में तनाव हो गया। पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। वहीं रवि की हत्या के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।