फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man sexual abused of minor girl after converting religion in mathura

Mathura: किशोरी को तीन महीने रखा कैद, धर्म परिवर्तन कराकर किया शारीरिक शोषण, एसएसपी के आदेश पर मुकदमा

Tue, 05 Jul 2022 01:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 05 Jul 2022 01:47 PM IST
सार

मथुरा में धर्म परिवर्तन कराकर किशोरी के शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। चार महीने बाद एसएसपी के आदेश पर आरोपी युवक और परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।  

विज्ञापन
young man sexual abused of minor girl after converting religion in mathura
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

मथुरा के जमुनापार क्षेत्र के एक गांव में 15 साल की किशोरी को तीन महीने तक घर में कैद करके रखा गया। उसका धर्म परिवर्तन कर शारीरिक शोषण किया गया। आरोप है कि बयान दर्ज कराने पहुंची पीड़िता को पुलिस ने भी धमकाया। एसएसपी को आदेश पर थाना जमुनापार में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


एक महिला ने आरोप लगाया कि जमुनापार के युवक मौसिम कुरैशी ने उनकी 15 वर्षीय बेटी को फुसलाकर प्रेम जाल में फंसा लिया। तीन महीने तक उसे घर में कैद कर उसका मानसिक और शारीरिक शोषण किया। पीड़िता की विधवा मां जब बेटी को आरोपी के घर से लेने जाती तो उसे डरा धमका कर भगा दिया जाता। 
विज्ञापन


उसकी मां से कहा जाता था कि मौसिम ने उससे निकाह कर लिया है। पीड़िता की मां लगातार न्याय के लिए अधिकारियों के दरवाजे खटखटा रही थी, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। आरोप है कि आरोपी ने कुछ पुलिसवालों से मिलकर नाबालिग पीड़िता को मथुरा से दूर कानपुर नारी निकेतन भिजवा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी के आदेश पर दर्ज हुई रिपोर्ट 

चार महीने बाद एसएसपी के मामला संज्ञान में आया तो तत्कालीन एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने तत्काल मुकदमा दर्ज करने के आदेश कर दिए। थाना जमुनापार में आरोपी मौसिम कुरैशी और उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस ने पीड़िता के बयान भी दर्ज किए हैं। 

पीड़िता और उसकी मां ने बताया कि लगातार आरोपी मौसिम धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा था। पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी का मादक पदार्थों की बिक्री का बड़ा अवैध कारोबार है, जो पुलिस से सांठगांठ कर चलाता है। वहीं, मौसिम ने नाम के पीछे लगे कुरैशी शब्द को छिपाया था।

पीड़िता के दर्ज होंगे बयान 

सीओ सदर प्रवीण मलिक ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सोमवार को किशोरी का मेडिकल कराकर धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराए जाएंगे। जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed