{"_id":"64613c1158a6ae39ce01ae76","slug":"young-man-seriously-injured-by-pet-dog-attack-kasganj-news-c-25-1-157778-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पालतू कुत्ते के हमले से युवक हुआ गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पालतू कुत्ते के हमले से युवक हुआ गंभीर रूप से घायल
Mon, 15 May 2023 01:22 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 15 May 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
अमांपुर। कस्बा के शास्त्री नगर में पालतू कुत्ते के हमले से युवक गंभीर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक ने कुत्ता स्वामी के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है।मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी नीरज गुप्ता (30) शनिवार की शाम को पैदल दुकान से घर जा रहा था। तभी गुडमंडी में राधेश्याम गुप्ता अपने कुत्ता को टहला रहे थे। अचानक कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। उसने बचाव के लिए चीख पुकार की।
पीड़ित का आरोप है कि कुत्ता से बचाने के लिए उसके पालक राधेश्याम ने कोई मदद नहीं की। हमला होते देख अन्य लोग मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों ने बमुश्किल से उसे बचाया। कुत्ते ने हमला कर उसके हाथ सहित शरीर के अन्य हिस्सों को लहूलुहान कर दिया। वहीं उसे बचाने पहुंचे रवि को घायल कर दिया। नीरज को अस्पताल में भर्ती कराया गया। नीरज का आरोप है कि राधेश्याम ने उस पर कुत्ता छोड़ा, जिससे उसके हमले से वह घायल हो गया। उसने कुत्ता स्वामी के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है।