{"_id":"65ebcc6909e1cb6f45004a15","slug":"young-man-s-ear-cut-off-then-the-woman-ate-cut-part-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: युवक का कान काटा...फिर कटा हिस्सा खा गई महिला; इस बात से थी नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: युवक का कान काटा...फिर कटा हिस्सा खा गई महिला; इस बात से थी नाराज
Sat, 09 Mar 2024 08:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 09 Mar 2024 08:11 AM IST
सार
एक महिला ने झगड़े के दौरान युवक का कान दांतों से काट लिया। इसके बाद कान के कटे हुए हिस्से को उसने खा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
कान
- फोटो : pexels
विस्तार
न्यू आगरा थाना क्षेत्र में दो किराएदारों में झगड़ा हुआ। आरोप है कि एक पक्ष की महिला ने युवक का कान दांत से काटा और कटा हिस्सा खा गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को मामला दर्ज किया।
देवी नगर नगला पदी निवासी रामवीर बघेल ई-रिक्शा चालक हैं। उन्होंने बताया कि वह रविंद्र यादव के मकान में परिवार सहित किराएदार हैं। वहां अन्य परिवार भी रहते हैं। उनमें से संजीव की पत्नी राखी अपने आप को मालिक समझती है। वह हर छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करती है। 4 मार्च को एक किराएदार के बेटे का पेपर था। इस वजह से वह सुबह घर से 6 बजे निकल गया। दिन होने की वजह से किसी ने मेन गेट का ताला नहीं लगाया। इस पर राखी गाली देने लगी।
रामवीर ने बताया कि वह उसे समझाने लगे और गालीगलौज पर ऐतराज जताया। इस पर संजीव ने उन्हें पकड़ लिया और उसकी पत्नी राखी ने दांतों से कान काट लिया। उनके कान का एक हिस्सा मुंह में बंद कर लिया। सभी ने उससे कान का टुकड़ा वापस देने के लिए बोला लेकिन वह उसे निगल गई। न्यू आगरा थाना प्रभारी मयंक पाठक ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।