{"_id":"5de90c3a8ebc3e54c64eac59","slug":"young-man-run-away-after-two-year-old-girl-gave-to-woman-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पानी पीने का बहाना कर महिला की गोद में छोड़़ी मासूम बच्ची, फिर वापस नहीं आया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी पीने का बहाना कर महिला की गोद में छोड़़ी मासूम बच्ची, फिर वापस नहीं आया युवक
Thu, 05 Dec 2019 07:25 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 05 Dec 2019 07:25 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
आगरा के बिजली घर पर दो साल की बच्ची को एक युवक पानी पीने जाने का बहाना कर एक महिला को गोद में देकर चला गया। युवक के वापस नहीं आने पर महिला और उसका पति बच्ची को अपने घर ले गए। बाद में पुलिस को सूचना दी। चाइल्ड लाइन की टीम ने बच्ची को चिकित्सक से चेकअप कराने के बाद बाल गृह में आश्रय दिलाया।
थाना सदर क्षेत्र के नगला परसौती निवासी कलुआ और उनकी पत्नी सरला देवी किसी काम से बिजली घर आए थे। रास्ते में उनके पास एक युवक आया। उसकी गोद में एक बच्ची थी। सरला देवी से युवक ने अपनी तबीयत खराब होने की बताते हुए कहा कि उसके बच्चे को कुछ देर के लिए गोद में ले लो। वो पानी पीकर आता है।
इस पर सरला देवी ने बच्ची को गोद में ले लिया। इसके बाद युवक चला गया। मगर, काफी देर बाद भी वो वापस नहीं आया। कलुआ और सरला देवी युवक का इंतजार करते रहे। युवक के नहीं आने पर वो बच्ची को अपने घर ले गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।

Trending Videos
उधर, चाइल्ड लाइन की टीम पहुंच गई। टीम बच्ची को अपने साथ ले आई। समन्वयक ऋतु वर्मा ने बताया कि बच्ची का मेडिकल कराया गया है। उसकी उम्र तकरीबन दो साल है। चिकित्सीय जांच में पता चला कि बच्ची बोलने और चलने में असमर्थ है। इस पर बच्ची को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। उसे बाल गृह में आश्रय दिलाया गया है।
बेटी को गोद लेना चाहती थी सरला देवी
सरला देवी के पहले से दो बच्चे हैं। मगर, जब उन्हें दो साल की बच्ची मिली तो वो उसे भी गोद लेना चाहती थी। उन्होंने चाइल्ड लाइन की टीम से भी यही बात कही, लेकिन टीम ने नियमों का हवाला देते हुए बच्ची को गोद देने से इंकार कर दिया।