{"_id":"66a685b2eb97112b64024399","slug":"young-man-refused-to-marry-mother-of-three-children-in-agra-she-threw-acid-on-him-leaving-him-burnt-2024-07-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी ने नहीं... प्रेमिका ने फेंका तेजाब: कर रही थी ऐसी डिमांड, पूरी नहीं की तो सरेआम उठाया खौफनाक कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी ने नहीं... प्रेमिका ने फेंका तेजाब: कर रही थी ऐसी डिमांड, पूरी नहीं की तो सरेआम उठाया खौफनाक कदम
Mon, 29 Jul 2024 06:46 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 29 Jul 2024 06:46 AM IST
सार
घटना हरीपर्वत थाना क्षेत्र के खंदारी की है। तीन बच्चों की मां युवक पर शादी का दबाव बना रही थी। उसने अपना रिश्ता कहीं और तय कर लिया तो यह नाराज हो गई। उस पर तेजाब फेंक दिया।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी महिला, झुलसा व्यापारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में खंदारी में शनिवार को दोना-पत्तल के व्यापारी हेमशंकर (30) पर तीन बच्चों की मां ने तेजाब फेंक दिया। व्यापारी का चेहरा झुलस गया। पुलिस ने रविवार को आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
विज्ञापन
पूछताछ में पता चला कि महिला की छह महीने पहले व्यापारी से मित्रता हुई थी। वह शादी करना चाहती थी। पर, हाल में ही व्यापारी का कहीं और रिश्ता तय हो गया। इससे वह खफा थी। किसी और से शादी नहीं करने का दबाव बनाने पर व्यापारी ने उससे दूरी बना ली। इस पर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-4 निवासी हेमशंकर की खंदारी में दुकान है। छह महीने से दुकान पर क्षेत्र की आसमा का आना-जाना बढ़ गया था। उनकी मित्रता हो गई। दोनों फोन पर भी बातें करने लगे। उधर, आसमा का अपने पति से झगड़ा होता था। वो परेशान थी। हेमशंकर उसकी मदद करने लगा। डेढ़ महीने पहले ही हेमशंकर का रिश्ता तय हुआ है। उसने परिचितों को जानकारी दी। आसपास के दुकानदारों को भी बताया।
इसकी जानकारी होने पर आसमा को लगा कि हेमशंकर की शादी हो जाएगी तो वह मदद नहीं ले सकेगी। इस पर उसने व्यापारी पर शादी नहीं करने का दबाव बनाया। आसमा खुद शादी करने को तैयार हो गई, दबाव बनाने लगी। इस पर व्यापारी ने उससे बातचीत करना बंद कर दिया।
महिला ने खुद दी पुलिस को सूचना
शनिवार को अपराह्न 3 बजे आसमा हेमशंकर की दुकान पर आई। उसे बातचीत के लिए बाहर बुलाया। वह अपने हाथ में एक थैला लिए थी, जिसमें डिब्बे में तेजाब था। अचानक उसने हेमशंकर पर डाल दिया। तेजाब उसके चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर गिरा। इसके बाद वह भाग गई। बाद में पुलिस को खुद फोन किया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज चेक किए। लोगों से पूछताछ की। पता चला कि तेजाब दुकानदार पर डाला गया है। कॉल करने वाली महिला फरार है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज किया। इसके बाद आरोपी आसमा को गिरफ्तार किया। उससे डिब्बा भी बरामद कर लिया, जिसमें वो तेजाब लेकर आई थी।