{"_id":"5f1c3af88ebc3e63bd170ed9","slug":"young-man-murdered-minor-girl-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटा: नाबालिग लड़की से दरिंदगी की कोशिश, नाकाम होने पर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: नाबालिग लड़की से दरिंदगी की कोशिश, नाकाम होने पर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Sun, 26 Jul 2020 08:42 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 26 Jul 2020 08:42 AM IST
सार
- थाना नयागांव क्षेत्र के एक गांव की घटना, गांव में ही नामकरण कार्यक्रम से घर लौट रही थी किशोरी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा जिले के थाना नयागांव क्षेत्र में नामकरण कार्यक्रम से लौट रही किशोरी के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने भारी वस्तु से किशोरी के सिर पर प्रहार कर दिया। गंभीर हालत में घर पहुंचकर किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
परिजन घायल किशोरी को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शुक्रवार की देर रात किशोरी ने दम तोड़ दिया। मामले में किशोरी के परिजनों ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शनिवार दोपहर आरोपी को गांव से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
थाना नयागांव क्षेत्र निवासी किशोरी अपने परिजनों के साथ शुक्रवार रात गांव में आयोजित नामकरण कार्यक्रम की दावत में शामिल होने गई थी। कार्यक्रम से लौटते समय किशोरी मकान के पीछे लघुशंका करने गई थी। तभी गांव के ही मोहित ने किशोरी को दबोच लिया।
विज्ञापन
भारी वस्तु से सिर पर किया प्रहार
आरोपी किशोरी को खेत की ओर ले गया औ दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी के सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार कर दिया था। पुलिस ने किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देररात किशोरी की मौत हो गई।
मामले में किशोरी के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने शनिवार दोपहर आरोपी मोहित को गांव से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पिता की हो चुकी है मौत, मां की थी अकेली सहारा
किशोरी की हत्या से पूरा गांव शोक में डूबा है। बेटी ने संघर्ष करते हुए जान बचाने की कोशिश की लेकिन तीन घंटे में ही वो जिंदगी से हार गई। परिजनों ने बताया कि किशोरी के पिता की 10 वर्ष पूर्व डेंगू की चपेट में आने से मौत हो गई थी। किशोरी अपनी मां सहारा थी। बेटी की हत्या के बाद मां का भी रो-रोकर बुरा हाल है।