फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man murdered in property dispute in mathura

ससुर के चालीसवें में आए युवक की गोली मारकर हत्या, साढ़ू समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट

Sat, 29 Dec 2018 11:26 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 29 Dec 2018 11:26 AM IST
विज्ञापन
young man murdered in property dispute in mathura
गांव में पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक ससुर के चालीसवें में शामिल होने आया था। साढ़ू व उसके बेटों पर हत्या का आरोप है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


वारदात औरंगाबाद नयनापुरम की है। औरंगाबाद के माली मोहल्ला निवासी इकबाल (35) पुत्र सुल्तान ससुर यासीन के चालीसवें में शामिल होने के लिए नयनापुरम कालोनी में आया था। यहां उसका साढ़ू राधेश्याम कालोनी मथुरा निवासी मुन्ना भी था। 
विज्ञापन


थाना सदर बाजार के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र दहिया का कहना है कि इकबाल और मुन्ना के बीच पहले झगड़ा हुआ है। दोनों झगड़ते हुए बाहर सड़क पर आ गए थे। इसी दौरान इकबाल को गोली मार दी गई। दो गोलियां लगीं थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार वाले उसे लेकर अस्पताल भी दौड़े लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जाता है कि जिस दिन यासीन की मौत हुई थी उस दिन भी इन दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। विवाद संपत्ति को लेकर है। 


बताया गया है कि एक मकान है, जिसे बेचने को लेकर दोनों में विवाद है। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुन्ना समेत छह लोगों को नामजद किया गया है। इकबाल बेल्डिंग की दुकान पर काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed