फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man murdered in dispute over dance during the ceremony in mathura

मथुरा: डीजे पर नाचने को लेकर विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

Sat, 13 Feb 2021 07:36 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 13 Feb 2021 07:36 PM IST
सार

  • चचेरे भाइयों के लगन टीका समारोह में शामिल होने आया था युवक
  • पड़ोसी के घर में सोते समय दिया वारदात को अंजाम, आठ लोगों पर मुकदमा 

विज्ञापन
young man murdered in dispute over dance during the ceremony in mathura
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जिले के छाता के गांव खायरा में चचेरे भाइयों के लगन टीका कार्यक्रम में शामिल होने आए कोसीकलां के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपियों ने सोते हुए युवक को उठाने के लिए पहले टांग में डंडा भी मारा। चाचा के पड़ोसी के घर में सोते हुए युवक की हत्या की वारदात को अंजाम देकर हत्यारोपी फरार हो गए। 

विज्ञापन


हत्या का आरोप चचेरे भाइयों के मौसेरे भाई और उसके साथियों पर लगा है। डीजे पर नाचने को लेकर युवक और मौसेरे भाई का विवाद हुआ था। मृतक के पिता ने छाता कोतवाली में आठ लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


कोसीकलां अनाजमंडी के सामने निवासी दिनेश उर्फ दानी (28) पुत्र मूलचंद चचेरे भाइयों पवन और हीरेश के लगन टीका में शुक्रवार को छाता के गांव खायरा पहुंचा था। देररात 11:15 बजे डीजे पर नाचने को लेकर पवन के मौसेरे भाई रूपेश निवासी होडल से दिनेश का विवाद हो गया। हालांकि परिवार के लोगों ने बीच-बचाव करते हुए मामला शांत करा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उस वक्त रूपेश देख लेने की धमकी देकर वहां से चला गया। उसके बाद दिनेश चाचा के पड़ोसी रामदेव शर्मा के घर जाकर सो गया। पुलिस के अनुसार यहां पर रात दो बजे रूपेश साथियों के संग पहुंचा। चारपाई पर सो रहे दिनेश की टांग में डंडा मारा तो वह जागकर खड़ा हो गया। 

इसके बाद सीने से सटाकर दिनेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई। छाता पुलिस खून से लथपथ युवक को नयति हॉस्पिटल ले गई। यहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के पिता मूलचंद ने रूपेश समेत आठ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

16 फरवरी को होनी है शादी, पुलिस हिरासत में 
दिनेश की गोली मारकर हत्या होने के मामले में चचेरे भाई पवन और हीरेश के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जबकि 16 फरवरी को कोकिलावन के सम्मेलन में विवाह होना है। छाता पुलिस ने पवन और उसके भाई लक्ष्मण समेत पांच को हिरासत में लिया है, जबकि नामजद हीरेश, भूदेव, रूपेश समेत तीन आरोपी फरार हैं।

अब नामजद हो चुके दोनों भाइयों के शादी समारोह पर संकट छा गया है। छाता पुलिस आरोपियों को पकड़ने को लगातार दबिश दे रही है। सीओ छाता जितेंद्र सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

पांच भाई और बहनों में था सबसे बड़ा
पांच भाई और बहनों में सबसे बड़ा दिनेश प्राइवेट नौकरी करके अपने परिवार की आर्थिक मदद करता था। दिनेश से छोटी बहन मालती, राधा, सोनिया है तो सबसे छोटा भाई राहुल है। दिनेश की मौत से बहन भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है तो उसके तीन बच्चे और पत्नी के आंखों के आंसू थम नहीं रहे हैं। इस वारदात को लेकर गांव में काफी उबाल है। हर किसी की जुबां पर यह है कि जो हुआ गलत है। 

पोस्टमार्टम से पहले कराया गया शव का एक्सरे
जिस हथियार से गोली मारी गई, वह गोली फंसी रह गई है। गोली जहां मारी है, वहां छेद है लेकिन गोली निकलने का शरीर में कोई निकास नहीं है। पोस्टमार्टम से पहले दिनेश के शव का एक्सरे कराया गया है। उसके बाद ही पुलिस ने दिनेश के शव का पोस्टमार्टम कराया।

आठ के खिलाफ मुकदमा, जल्द होगी गिरफ्तारी
सीओ छाता जितेंद्र सिंह ने बताया कि युवक की हत्या में आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। लगातार पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed