{"_id":"60e314084da62143204ad4ee","slug":"young-man-murdered-during-clashes-between-two-groups-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद में खूनी संघर्ष: दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में ईंट मारकर युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद में खूनी संघर्ष: दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में ईंट मारकर युवक की हत्या
Mon, 05 Jul 2021 07:45 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 05 Jul 2021 07:45 PM IST
सार
फिरोजाबाद में सोमवार को दो पक्षों के बीच हुए झगड़े और पथराव के दौरान एक युवक की कुछ लोगों ने ईंट मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला चिश्ती नगर में युवक की ईंट मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। कई थानों के फोर्स के साथ पीएसी और सीओ सिटी मौके पर पहुंचे। आरोपियों की तलाश में संबंधित ठिकानों पर दबिशें दी लेकिन देर रात एक भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा।
मोहल्ला चिश्तीनगर निवासी मोहम्मद साबू अपने घर का निर्माण करा रहा है। भवन निर्माण की बालू साबू के घर के बाहर पड़ी है, जिसका विरोध मोहम्मद साबू के घर के सामने निवास करने वाले मोहम्मद नसरुउद्दीन ने किया। इसे लेकर मोहम्मद साबू और मोहम्मद नसरुउद्दीन पक्ष आमने सामने आ गए। एक दूसरे पर हमला बोल दिया।
मोहल्ले के लोग विवाद शांत कराते तब तक दोनों पक्षों के बीच पथराव हो गया। इस बीच कारखाने से काम कर लौट रहे राशिद (40) को हमलावरों ने ईंट मार दी। ईंट राशिद के सिर में लगी और वह मौके पर ही खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। राशिद के घायल होते ही मोहम्मद साबू और नसरुउद्दीन पक्ष के लोग मौके से भाग गए।

परिजन राशिद को उपचार को अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर पर सीओ सिटी हरिमोहन सिंह, रामगढ़ थानाध्यक्ष अनूप तिवारी, रसूलपुर थानाध्यक्ष अजय किशोर व थानाध्यक्ष दक्षिण सुशांत गौर पुलिस और पीएसी के साथ मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने मृतक के भाई नाजिम से घटना के बारे में पूछताछ की और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी लेकिन एक भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा। सीओ सिटी हरिमोहन का कहना है कि युवक की मौत ईंट लगने से हुई है। मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। आरोपियों की तलाश की जा रही है।