फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young man molested school girl in Mathura

Mathura: युवक ने इंस्टाग्राम पर सातवीं की छात्रा से की दोस्ती, स्कूल से ले जाकर किया दुष्कर्म

Sat, 19 Nov 2022 05:55 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 19 Nov 2022 05:55 AM IST
सार

मथुरा में 12 साल की बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप एक युवक पर है, जिसने छात्रा से इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती की थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया है। 

विज्ञापन
Young man molested school girl in Mathura
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

मथुरा में एक युवक ने इंस्टाग्राम के माध्यम से सातवीं कक्षा की छात्रा से दोस्ती की। मोबाइल पर मैसेज भेजकर उसे मिलने के लिए बुलाया। 11 नवंबर को शहर के एक विद्यालय के बाहर से छात्रा को ले गया और दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कराए हैं। वहीं आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है।

विज्ञापन


शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली 12 साल की बालिका सातवीं कक्षा में पढ़ती है। शहर के बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज के पास रहने वाले युवक कुशल ने छात्रा से दोस्ती की। इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजकर उसे मिलने के लिए बुलाया। 11 नवंबर की दोपहर 12 बजे छात्रा को स्कूल के बाहर से ले गया और दुष्कर्म किया। स्कूल की छुट्टी वक्त पर स्कूल के बाहर छोड़ गया। 

विज्ञापन

12 नवंबर को आरोपी के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा 

घर जाकर परिजन ने पूछताछ की तो छात्रा कुछ भी बताने को तैयार नहीं हुई। पिता ने छात्रा की सहेली से पूछा तो हकीकत से पर्दा उठ गया। छात्रा स्कूल ही नहीं गई थी। आखिरकार पिता की तहरीर पर 12 नवंबर को युवक के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। मेडिकल कराने के बाद कोतवाली पुलिस ने छात्रा के बयान दर्ज कराए। सीओ सिटी अभिषेक तिवारी ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed