{"_id":"6707494f3a4a0b56440219a9","slug":"young-man-misdeed-assaulted-a-fellow-student-near-bhuda-canal-2024-10-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: छात्रा नहीं समझ सकी बॉयफ्रेंड के इरादे...कमरे पर बुलाया, फिर की ऐसी करतूत; शर्म से नहीं मिला पा रही नजरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: छात्रा नहीं समझ सकी बॉयफ्रेंड के इरादे...कमरे पर बुलाया, फिर की ऐसी करतूत; शर्म से नहीं मिला पा रही नजरें
Thu, 10 Oct 2024 08:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 10 Oct 2024 08:56 AM IST
सार
आगरा में रहकर पढ़ाई कर रहे बॉयफ्रेंड पर भरोसा करना छात्रा को महंगा पड़ गया। उसने मिलने के लिए कमरे पर बुलाया था। वहां उसके साथ गंदा काम किया। वीडियो भी बना लिया। इसके बाद यौन शोषण करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
छात्रा सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में शादी का झांसा देकर युवक ने साथी छात्रा के साथ भूड़ा नहर के पास यौन शोषण किया। उसके अश्लील वीडियो बना लिए। जिनके आधार पर उसे ब्लैकमेल कर आगरा में खंदारी स्थित अपने कमरे पर बुलाकर उसका यौन शोषण करता रहा। छात्रा की शादी का रिश्ता भी तुड़वा दिया। पीड़ित छात्रा ने थाना शिकोहाबाद में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
आगरा की एक छात्रा एमसीए की पढ़ाई कर रही थी। पीड़िता के अनुसार उसकी दोस्ती पढ़ाई के दौरान थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के अंतर्गत एक कॉलोनी निवासी सचिन तोमर से हो गई थी। दोनों के बीच दोस्ती गहरी हो चुकी थी। आरोप है कि आरोपी ने वर्ष 2023 में छात्रा को शिकोहाबाद बुलाया। वह उसे भूड़ा नहर पटरी की ओर ले गया। जहां झाड़ियों में ले जाकर जबरन छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाए। धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो बर्बाद कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि आरोपी ने छात्रा को कई बार ब्लैकमेल कर खंदारी स्थित कमरे पर बुलाया और जबरन उसका यौन शोषण करता रहा। फरवरी 2024 में छात्रा का रिश्ता तय हो गया। मई में छात्रा की मंगनी हो गई। इस बात से बौखलाकर आरोपी ने छात्रा का रिश्ता भी तुड़वा दिया। छात्रा का आरोप है कि आरोपी की इस हरकत से उसका रिश्ता टूट गया। साथ ही उसके परिवार को काफी आर्थिक नुकसान भी हुआ।
पीड़ित छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।