फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man made hostage wife of his friend

दोस्त की पत्नी पर आया दिल, अपना बनाने के लिए रची ये कहानी

Wed, 09 May 2018 06:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Wed, 09 May 2018 06:25 PM IST
विज्ञापन
young man made hostage wife of his friend
Demo pic
यूपी के फिरोजाबाद में एक युवक के लिए जेल में हुई दोस्ती जंजाल बन गई। झूठी सूचना देकर दोस्त ने युवक की पत्नी को घर बुलाकर बंधक बना लिया। युवक ने पुलिस की मदद से अपनी पत्नी को मुक्त कराया। 
विज्ञापन

  
जसराना थाना क्षेत्र के गांव सजेंती निवासी युवक के साथ सिरसागंज के सिकमी खेरिया का युवक जेल में बंद रहा। जेल में ही दोनों की गहरी दोस्ती हो गई। जमानत होने पर दोनों जेल से बाहर आए तो दोस्ती बरकरार रही। 
विज्ञापन


दोनों दोस्तों का एक-दूसरे के घर आना जाना लगा रहा। इस दौरान सजेंती का युवक खेरिया निवासी अपनी दोस्त की बीवी पर फिदा हो गया। बुधवार को सुबह महिला का पति बाहर था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के फोन पर संजेती के युवक का फोन आया और उसने कहा कि तुम्हारे पति का एक्सीडेंट हो गया है। यह सुनकर पत्नी तुरंत सजेंती पहुंच गई। जहां दोस्त ने उसे बंधक बना लिया। 

सूचना मिलने के बाद महिला का पति भी सजेंती पहुंचा तो आरोपी ने उसे हड़का कर भगा दिया। सूचना पर पुलिस भी गांव में पहुंच गई। पुलिस ने महिला को मुक्त कराया। आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है।  

इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक ऊदल सिंह ने कहा कि महिला को उसके पति के साथ भेजा गया है। अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed