फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man left his wife and child for become film actor in agra

'हीरो' बनने के लिए पति गया मुंबई, फोन पर करता है 'विलेन' जैसी बातें, पत्नी ने लगाई पुलिस से गुहार

Sat, 30 Nov 2019 02:12 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 30 Nov 2019 02:12 PM IST
विज्ञापन
young man left his wife and child for become film actor in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पत्नी और बच्ची को छोड़कर मुंबई हीरो बनने के लिए गया आगरा का युवक एक साल बाद भी घर नहीं आया है। पत्नी से बात होती है, वो भी कभी-कभी। पत्नी एक साल से अपने मायके में रहने के लिए मजबूर है। 
विज्ञापन


उसका कहना है कि पति न उसके खर्चे के लिए पैसे देता है और न ही मिलने आता है। पत्नी ने उससे कहा कि अब लौट आओ तो उसने कभी लौट कर नहीं आने की बात कही और बच्ची की जिम्मेदारी से भी पल्ला झाड़ लिया। पीड़िता ने महिला थाने में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


नौ साल पहले सिकदंरा की रहने वाली महिला की शादी लखनऊ के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद पता चला कि युवक कमाता नहीं है। पत्नी का कहना है कि एक साल पहले अचानक पति ने कहा कि उसे मुंबई जाना है और हीरो बनना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मना करने के बावजूद वो बच्ची और पत्नी को छोड़कर मुंबई चला गया। तब से पत्नी उसका इंतजार कर रही है। पत्नी का कहना है कि उसे नहीं पता कि पति मुंबई में क्या करता है, किसके साथ रहता है। 

महिला ने लगाया यह आरोप

महिला का आरोप है कि उसने फोन से बात की तो उसने कहा कि मुंबई में किसी दूसरी लड़की के साथ रह रहा है और मुझसे और बच्ची से कोई मतलब नहीं है, कैसे रहना है बेटी की परवरिश कैसे करनी हैं वो खुद जाने। 

महिला का कहना है कि एक बच्ची है उसके साथ अब वो कहां जाए। महिला थाने में शिकायत के बाद बात करने पर उसके पति का कहना है कि वो मुंबई में अभी मात्र 15 हजार रुपये कमाता है, इसलिए वो पत्नी और बच्चों का खर्चा नहीं उठा सकता। 

महिला थाने की एसओ अलका ठाकुर ने बताया कि पत्नी ने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। अभी पति पत्नी को रखने से इंकार कर रहा है। उसे समझाया गया है और काउंसिलिंग के लिए अगली तारीख दे दी गई है, युवक को समझाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed