फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young Man Injured In Attempt To Loot At Dakshin Bypass Crime News

आगरा: दक्षिणी बाईपास पर युवक से लूट का प्रयास, चलती बाइक से गिरकर घायल, पुलिस को दी तहरीर

Wed, 10 Nov 2021 12:37 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 10 Nov 2021 12:37 PM IST
सार

युवक दक्षिणी बाईपास से अपने घर की तरफ जा रहा था। मलपुरा थाना क्षेत्र में बदमाशों ने उसकी मोटर साइकिल की चाबी निकाल ली। जिससे वह गिर पड़ा और घायल हो गया।

विज्ञापन
Young Man Injured In Attempt To Loot At Dakshin Bypass Crime News
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

बदमाशों के हौसले दक्षिणी बाईपास पर बुलंद हैं। अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक की बाइक लूटने का विगत रात प्रयास किया। चलती बाइक की चाबी निकालने पर युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक समेत गिर गया। हादसा होने पर बदमाश भाग खड़े हुए। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मलपुरा निवासी प्रवीण पुत्र साधन सिंह सेवला क्षेत्र से ट्यूशन पढ़ाकर वापस घर आ रहा था। युवक नगला साबला दक्षिणी बाईपास पर पर था इसी दौरान एक बाइक पर तीन नकाबपोश युवकों ने उसकी मोटरसाइकिल से चाबी निकालने का प्रयास किया। छीनाझपटी में प्रवीण की बाइक का संतुलन बिगड़ा और वह गिर पड़ा। मोटर साइकिल गिरते ही बदमाश मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस की मदद से हुआ इलाज
इस घटना में युवक घायल हो गया। सूचना पर उसके परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को फोन किया। मौके पर प्रभारी निरीक्षक अवनीश त्यागी पहुंचे और युवक से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने युवक को इलाज के लिए भेजा। वहीं बदमाशों की तलाशी के लिए प्रयास शुरू किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बटेश्वर पशु मेला: कोविड से आई मंदी का दिखा असर, व्यापारियों को पड़े भाड़े के लाले, बिना मवेशी बेचे लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed