फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man has made life difficult for girl student in Agra

UP: शोहदे ने जीना किया मुश्किल: रास्ता रोकता है... घर की छत पर मारता टॉर्च की रोशनी; उसके घरवाले करते तरफदारी

Mon, 27 Nov 2023 09:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 27 Nov 2023 09:34 PM IST
सार

आगरा में शोहदे ने छात्रा का जीना मुश्किल कर दिया। रास्ता रोकता है और घर की छत पर टॉर्च की रोशनी मारता है। उसके घरवाले भी उसकी तरफदारी करते हैं। 

विज्ञापन
young man has made life difficult for girl student in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक छात्रा का युवक ने जीना मुश्किल कर दिया है। कॉलेज आते-जाते पीछा करता है, रास्ता रोक लेता है। विरोध पर जान से मारने की धमकी देता है। परिजन के समझाने पर भी मानने को तैयार नहीं है। अब घर की छत पर टार्च से रोशनी मारकर परेशान कर रहा है। छात्रा के पिता ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की तो सदर थाने में केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन


छात्रा के पिता ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की। इसमें बताया कि क्षेत्र में रहने वाला पुनीत तीन साल से बेटी को परेशान कर रहा है। 25 जनवरी 2022 को ट्यूशन पढ़ने जाते समय रास्ता रोक लिया था। छेड़छाड़ की। पुलिस से शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया। इसकी जानकारी पर आरोपी के परिजन ने फिर कभी परेशान नहीं करने की बात कही। इस पर उन्होंने शिकायत वापस ले ली।

विज्ञापन

घरवाले भी कर रहे तरफदारी

इसके बाद वह छह महीने तक शांत रहा। 28 अक्तूबर को बेटी कॉलेज गई थी। तभी पुनीत ने रास्ता रोक लिया। हाथ पकड़कर साथ चलने की कहने लगा। विरोध पर खींचतान की। लोगों के आने पर भाई की हत्या की धमकी देकर भाग गया। अगले दिन फिर से हरकत की। अब मोबाइल पर मैसेज कर परेशान कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बीती तीन नवंबर को घर की छत पर टॉर्च की रोशनी मारी। यह सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस बारे में युवक के घरवालों से शिकायत की। मगर, अब वो उसकी ही तरफदारी कर रहे हैं। एसीपी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि मामले में मारपीट, छेड़छाड़, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी, आईटी एक्ट में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed