फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man from Mainpuri who returned from Delhi was robbed after making him sit in an auto

Etah: दिल्ली से लौटा युवक नहीं समझ सका ऑटो चालक की चाल, सुनसान रास्ते पर ले जाकर लूटा, फिर कर दिया ऐसा हाल

Fri, 03 Mar 2023 12:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 03 Mar 2023 12:08 AM IST
सार

युवक के साथ सुनसान स्थान पर ले जाकर लूट की। विरोध करने पर उसे सरिये से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया है। 
 

विज्ञापन
young man from Mainpuri who returned from Delhi was robbed after making him sit in an auto
मारपीट कर लूट - फोटो : social media

विस्तार

एटा शहर स्थित रोडवेज बस स्टैंड से मैनपुरी के युवक को ऑटो में बैठाने के बाद थाना मलावन क्षेत्र में जीटी रोड स्थित एफसीआई गोदाम दलेलपुर रोड के पास लूट लिया गया। युवक पर सरिये से हमला कर मारपीट की गई, जिससे उसका सिर फट गया व उसे अन्य चोटें आईं। रात में 12 बजे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां से उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


जिला मैनपुरी थाना कुरावली क्षेत्र के गांव कवारपुर निवासी अनिल कुमार पर हमलाकर घायल करने के बाद लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। घायल के बहनोई पिंटू सिंह निवासी बादशाहपुर थाना घिरोर जिला मैनपुरी ने बताया कि अनिल दिल्ली से लौटा था। बुधवार की रात करीब 10 बजे एटा रोडवेज बस स्टैंड पर उतरा। मैनपुरी व कुरावली के लिए काफी इंतजार के बाद भी कोई रोडवेज बस नहीं मिली। करीब 12 बजे एक ऑटो चालक से बात की, जिसमें दो युवक पहले से सवार थे। सभी ने कुरावली जाने के लिए कहा और बैठा लिया। 
विज्ञापन


बताया गया है कि एफसीआई गोदामों के पास ऑटो सवारों ने लूटपाट शुरू कर दी, विरोध करने पर सरिये से सिर पर हमला कर दिया और सड़क पर फेंक दिया। उससे पांच हजार रुपये नकदी, मोबाइल और कपड़ों को बैग लूटकर बदमाश फरार हो गए। घायलावस्था में सड़क किनारे पड़ा मिलने पर पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने रात में ही घायल युवक के परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद घरवाले अस्पताल पहुंचे। हालत गंभीर होने के चलते  घायल अनिल को आगरा रेफर कर दिया गया। वहां हालत अभी भी स्थिर बनी हुई है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी देवेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि ऑटो में सवार लोगों द्वारा मारपीट होने की बात सामने आई है। लूट की घटना नहीं है। शिकायत मिली है, उसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed