मनचले समीर का दुस्साहस: बीच सड़क युवती पर केमिकल फेंकने की कोशिश, बस का शीशा तोड़ा, बजरंगियों ने किया हंगामा
आगरा में मनचले समीर ने दुस्साहसिक घटना की। उसने बीच सड़क एक हिंदू युवती पर केमिकल फेंकने की कोशिश की। जानकारी होने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने में हंगामा किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में ईदगाह बस स्टैंड पर मंगलवार शाम को दूसरे समुदाय के युवक ने दुस्साहसिक घटना की। एक युवती पर केमिकल फेंकने का प्रयास किया। जान बचाने के लिए युवती बस में चढ़ गई। मगर, युवक ने शीशा तोड़कर केमिकल डालना चाहा। युवती के चीखने पर लोग जुट गए। यह देखकर आरोपी भाग निकला। मामले की जानकारी पर बजरंग दल के अनुपम पंडित ने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर हंगामा कर कार्रवाई की मांग की।
युवती कागारौल क्षेत्र की रहने वाली है। एक एक्सरे सेंटर में काम करती है। बस से शहर में आती है। आटो से सेंटर पर जाती है। पिता का कहना है मंगलवार शाम छह बजे घर जाने के लिए बेटी बस स्टैंड आई थी। तभी गांव का समीर साथी के साथ पहुंचा। समीर के हाथ में कांच की बोतल थी, जिसमें तरल पदार्थ (केमिकल) था। उनका आरोप है कि यह तेजाब भी हो सकता है। वह बेटी का चेहरा झुलसाना चाहता था। दोनों आरोपियों ने बेटी से गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी।
यह भी पढ़ेंः- वृंदावन में भवन गिरने से पांच की मौत: बिहारी जी के दर्शन के 10 मिनट बाद ही श्रद्धालुओं पर काल ने मारा झपट्टा
...मेरी नहीं तो किसी की नहीं
पिता ने बताया कि आरोपी ने धमकी दी कि देखते हैं कि तेरे कितने हिमायती हैं। मेरी नहीं होगी तो किसी की नहीं होगी। समीर सात महीने से बेटी को परेशान करता आ रहा है। डर की वजह से बेटी ने उन्हें नहीं बताया। रिश्तेदार के बेटे को जानकारी दी। एक रिश्तेदार ने बेटी से यही कहा कि वो उस पर ध्यान नहीं दे। मगर, आरोपी ने एक दिन कार से बेटी को खींचकर ले जाने की कोशिश की।
यह भी पढ़ेंः- वृंदावन में बिल्डिंग गिरने से पांच की मौत: एक साल में दूसरी बार हुआ हादसा, पहली बार दो भक्तों ने तोड़ा था दम
समीर नामक युवक ने युवती पर कांच में लाया तरल पदार्थ फेंकने का प्रयास किया था। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवती के बयान दर्ज कराए जाएंगे। आरोपी घर से फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। -अर्चना सिंह, एसीपी सदर