फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man drop his sister in-laws did not return after two days dead body found in river

एटा: पत्नी की बहन को ससुराल छोड़ने गया युवक नहीं लौट, दो दिन बाद इस हाल में मिली लाश  

Tue, 12 Apr 2022 05:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 12 Apr 2022 05:10 PM IST
सार

घर से पत्नी की बहन को छोड़ने के लिए ससुराल गया युवक वापस नहीं आया। दो दिन बाद युवक का शव हजारा नहर में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना दी।

विज्ञापन
young man drop his sister in-laws did not return after two days dead body found in river
मौत - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

निधौलीकलां थाना क्षेत्र के गांव नगला बरी निवासी 25 वर्षीय युवक रविवार दोपहर ससुराल में पत्नी की बहन को छोड़ने के लिए गया था। इसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटा। दो दिन बाद मंगलवार सुबह पिलुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुन्ना नहर में उसका शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना दी। युवक की मौत की खबर मिलने से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

  
पोस्टमार्टम हाउस पर हाथरस जनपद के गांव छीतेपुर निवासी अजीत ने बताया कि उसके 25 वर्षीय बहनोई आकाशदीप नगला बरी के रहले वाले हैं। रविवार दोपहर बाद करीब तीन बजे वह बाइक से हाथरस जनपद के गांव मई बादामपुर में अपनी साली रेनू को छोड़ने गए थे। शाम के समय वे वहां से चले आए। इस दौरान वह घर नहीं पहुंचे। जब मोबाइल पर फोन मिलाया तो बंद आया। 
विज्ञापन


पिलुआ पुलिस ने मंगलवार सुबह सूचना दी कि सुन्ना नहर में उनका शव पड़ा है। नहर में बाइक भी पड़ी मिली है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में बाइक सहित वह नहर में गिर गए। इससे उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष पिलुआ बेगराम ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिरने का मामला लग रहा है। इससे युवक की मौत हुई है। अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नहर पर पहुंचना शक के दायरे में 

पोस्टमार्टम हाउस पर ग्रामीणों ने बताया कि आकाशदीप सुन्ना नहर पर कैसे पहुंचे, यह जांच का विषय है। उन्होंने बताया कि मई बादामपुर में गांव आने के दो रास्ते हैं। पहला रास्ता पुठिया के पास से है। जबकि दूसरा रास्ता कंचनगढ़ी के पास है। ऐसे में आकाश सुन्ना नहर पर कैसे पहुंचा ?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed