{"_id":"69102379fefa2dd5ff000a5d","slug":"young-man-dies-of-heart-attack-at-wedding-ceremony-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: शादी समारोह में युवक की हार्टअटैक से माैत, कार में इस हाल में मिली लाश; मच गई चीखपुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शादी समारोह में युवक की हार्टअटैक से माैत, कार में इस हाल में मिली लाश; मच गई चीखपुकार
Sun, 09 Nov 2025 10:46 AM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 09 Nov 2025 10:46 AM IST
सार
शादी समारोह में शामिल होने आए प्रयागराज के युवक की हार्टअटैक से माैत हो गई। युवक का शव कार में मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एकता थाना क्षेत्र के एक होटल में शादी समारोह में शामिल होने आए युवक को कार में हार्ट अटैक आ गया। पता चलते ही साथी उसे अस्पताल ले गए लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक प्रयागराज से आया था। परिजन शुक्रवार रात पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर चले गए।
प्रयागराज के गोपालगंज निवासी नवीन केशरवानी (22) व्यापारी सुगम अग्रवाल के साथ आगरा आए थे। सुगम अग्रवाल ने बताया कि तोरा चौकी के पास एक होटल में उनके साले की बेटी की शादी थी। उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी थे। नवीन खाना खाकर रात करीब 10 बजे कार में आकर सो गया।
वह शादी समारोह के समापन के बाद रात करीब दो बजे कार के पास आए। नवीन गहरी नींद में था। उन्होंने नवीन को होटल में जाकर सोने के लिए बोला लेकिन उसने मना कर दिया। वह होटल में लौट गए। सुबह करीब 8 बजे कार के पास अन्य लोग अपनी कार ले जाने के लिए आए। उन्होंने नवीन के शरीर में कोई हलचल न होने की सूचना दी।
विज्ञापन
सुगम ने बताया कि कार का शीशा आधा खुला था। नवीन आगे वाली सीट पर लेटा था। जल्दी से एंबुलेंस बुलाई और नवीन को अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर आई पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। ताज सुरक्षा एसीपी पीके राय ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या हार्टअटैक को मौत का कारण माना जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।
शरीर को वार्मअप करें, मरीज दवाएं एडजस्ट कराएं
एसएन मेडिकल कॉलेज के हृदय रोग विभागाध्यक्ष डॉ. बसंत गुप्ता ने बताया कि सर्दी में नसें सिकुड़ जाती हैं। इससे कार्डियक अरेस्ट का खतरा बढ़ जाता है। उच्च रक्तचाप और हृदय रोगी धूप खिलने के बाद घर से बाहर जाएं। चिकित्सक से मिलकर दवाएं भी एडजस्ट करवाएं। खास बात बिस्तर से उठने के बाद शरीर को वार्मअप जरूर कर लें। पसीना आना, घबराहट, भारीपन, सांस फूलना, सीने में भारीपन दिखे तो चिकित्सक को दिखाने में देरी न करें।